700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट

नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 09:47 IST
ख़ास बातें
  • आज Asteroid 2026 BX4 को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  • सबसे करीबी बिंदु पर इसकी दूरी 29.40 लाख किलोमीटर रह जाएगी।
  • एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं।

NASA की ओर से आज 700 फीट के एस्टरॉयड के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है।

Photo Credit: Pixabay

सौरमंडल में लगातार सामने आ रहे एस्टरॉयड इन दिनों अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। एस्टरॉयड बिग बैंग के समय स्पेस में बिखरे रह गए टुकड़े बताए जाते हैं। ये चट्टानी टुकड़े अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। स्पेस एजेंसी ने आज 700 फीट बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। यह एस्टरॉयड साइज में किसी फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा हो सकता है। तो क्या एस्टरॉयड की टक्कर पृथ्वी से होने वाली है। आइए जानते हैं नासा का अलर्ट। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर से आज 700 फीट के एस्टरॉयड के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी की ओर से आज Asteroid 2026 BX4 को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। JPL के अनुसार यह दैत्याकार चट्टानी टुकड़ा आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। जब यह अपने ऑर्बिट में घूमते हुए धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंच जाएगा तो इसकी दूरी 29.40 लाख किलोमीटर रह जाएगी। यह तूफानी स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा है। 

नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। ये एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं। नासा ने अभी तक इनमें से किसी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है, लेकिन जब तक यह धरती के करीब आकर गुजर नहीं जाते, इन पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है। एस्टरॉयड अंतरिक्ष में लगातार घूमते रहते हैं। 

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक एस्टरॉयड के बारे में जानकारी दी है जो आने वाले कुछ समय में चांद से टकरा सकता है। इसका नाम एस्टरॉयड 2024 YR4 है। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड 2032 में चंद्रमा से टक्कर खा सकता है। इसके चांद से टकराने की संभावना 4 प्रतिशत है। शोधकर्ता कह रहे हैं कि इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है। Tsinghua यूनिवर्सिटी के Yifan He द्वारा रिलीज किए गए एक पेपर में कहा गया है कि इस टक्कर से एक मध्यम आकार के थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट के बराबर ऊर्जा निकलेगी। जिससे यह आधुनिक समय में देखी गई सबसे शक्तिशाली चंद्र टक्कर बन जाएगी। अगर एस्टरॉयड टकराया तो चांद पर एक किलोमीटर चौड़ा गड्ढा (crater) बन जाएगा जिससे चंद्रकंप पैदा होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.