210 फुट बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से भिड़ने को तैयार! कल आएगा करीब, जानें इसके बारे में

Asteroid : करीब 210 फुट आकार का यह एस्‍टरॉयड एयरोप्‍लेन जितना बड़ा है और एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जून 2023 12:49 IST
ख़ास बातें
  • 210 फुट आकार का यह एस्‍टरॉयड एयरोप्‍लेन जितना बड़ा है
  • ‘एस्‍टरॉयड 2023 KW2’ कल यानी 6 जून को पृथ्‍वी के करीब आएगा
  • यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।

एक के बाद एक ‘एस्‍टरॉयड्स' (Asteroids) हमारी पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक और ‘चट्टानी आफत' के बारे में चेताया है। कल यानी मंगलवार 6 जून को ‘2023 KW2' नाम का एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा। एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी बहुत कम रह जाएगी। यही वजह है कि इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना गया है। क्‍या यह धरती को किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं।    

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2023 KW2' कल यानी 6 जून को पृथ्‍वी के करीब आएगा। इस दौरान दोनों के बीच दूरी 45 लाख 30 हजार किलोमीटर तक सिमट जाएगी। यह दूरी आपको बहुत ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे कुछ भी नहीं। नासा के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2023 KW2' पृथ्‍वी की ओर 36 हजार 350 किलोमीटर की स्‍पीड से आ रहा है। 
Advertisement

करीब 210 फुट आकार का यह एस्‍टरॉयड एयरोप्‍लेन जितना बड़ा है और एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है कि इस चट्टानी आफत को इसी साल खोजा गया है। वैज्ञानिक इसे तब तक मॉन‍िटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। एस्‍टरॉयड्स कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। अगर इनका फोकस पृथ्‍वी की ओर हो और ये हमारे ग्रह से टकरा जाएं, तो बड़ी तबाही मचा सकते हैं।

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। साल 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क शहर पर 59 फुट चौड़ा एक एस्‍टरॉयड क्रैश हो गया था। उसके आने की भनक किसी को नहीं लगी थी। एस्‍टरॉयड के क्रैश होने से इलाके की 8000 इमारतों को नुकसान पहुंचा था और एक हजार लोग घायल हो गए थे। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.