42275km की ‘तूफानी’ स्‍पीड से तबाही मचाने को बेकरार एस्‍टरॉयड! आज आ रहा धरती के करीब, Nasa ने चेताया

इस एस्‍टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की उम्मीद नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह हमारे ग्रह से बहुत दूर नहीं चला जाता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 10:44 IST
ख़ास बातें
  • 66 लाख किलोमीटर तक आएगा पृथ्‍वी के करीब
  • हमारे ग्रह से टकराने की नहीं है आशंका
  • आखिरी समय तक वैज्ञानिक करेंगे एस्‍टरॉयड की मॉनिटरिंग

पृथ्‍वी के इतिहास में एस्‍टरॉयड टकराने की कई घटनाएं शामिल हैं, जिन्‍होंने हमारी ग्रह पर जीवन को नुकसान पहुंचाया है।

एक एस्‍टरॉयड ने हमारे वैज्ञानिकों का ध्‍यान आकर्षित किया है। एस्‍टरॉयड का नाम है- (2023 FS11)। एयरोप्‍लेन जितना बड़ा यह एस्‍टरॉयड आज हमारे ग्रह के करीब से गुजरने वाला है। 82 फीट का एस्‍टरॉयड 2023 FS11 जब हमारी पृथ्‍वी के करीब  आएगा, तो दोनों के बीच की दूरी सिमटकर 6,610,000 किलोमीटर रह जाएगी। आपको यह दूरी बहुत ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे कुछ भी नहीं। इसीलिए वैज्ञा‍निक इस एस्‍टरॉयड पर नजर रख रहे हैं और उसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया है।

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने बताया है कि एस्‍टरॉयड 2023 FS11 आज यानी 3 अप्रैल को धरती के करीब से गुजरेगा। जानकारी के अनुसार, यह 42275 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी स्‍पीड से आगे बढ़ रहा है। हालांकि इस एस्‍टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की उम्मीद नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह हमारे ग्रह से बहुत दूर नहीं चला जाता। 
Advertisement

पृथ्‍वी के इतिहास में एस्‍टरॉयड टकराने की कई घटनाएं शामिल हैं, जिन्‍होंने हमारी ग्रह पर जीवन को नुकसान पहुंचाया है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोर का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। यही वजह है कि वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड्स पर नजर रखते हैं और जो भी पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरता है, उसे मॉनिटर करते हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) एस्‍टरॉयड्स का निश्चित हल ढूंढने पर काम कर रही है। पिछले साल उसने DART मिशन को टेस्‍ट किया था। इसके तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराया गया था, ताकि एस्‍टरॉयड की कक्षा में बदलाव किया जा सके। अभी तक कि जानकारी के अनुसार, नासा अपने मिशन में सफल रही है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि भविष्‍य में कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा बनता है, तो उसे भी DART मिशन की तरह ही रोका जा सकता है। 
Advertisement

बात करें एस्‍टरॉयड्स की, तो नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.