130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • JPL ने बताया है कि यह 130 फीट बड़ा है।
  • एस्टरॉयड ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होते हैं।
  • नासा के अनुसार, अभी तक 13 लाख एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं।

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने अगले 24 घंटे में पृथ्वी के नजदीक आने वाले एक एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का लगातार धरती की ओर आना जारी है। ये अपनी कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन इनसे सावधान रहना भी जरूरी है, क्योंकि एस्टरॉयड, उल्का पिंड आदि कई बार धरती पर गिर भी जाते हैं। एस्टरॉयड उल्का पिंड की तुलना में काफी बड़े होते हैं इसलिए इनसे खतरा भी ज्यादा होता है। 500 फीट बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक माने गए हैं। नासा ने आज फिर से एक ऐसे ही चट्टानी टुकड़े के लिए अलर्ट जारी किया है।

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने अगले 24 घंटे में पृथ्वी के नजदीक आने वाले एक एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में एक चट्टान घूमती हुई धरती के करीब आ रही है। इसका नाम Asteroid 2003 LN6 है। नासा की JPL ने बताया है कि यह 130 फीट बड़ा है। धरती की ओर बढ़ते हुए यह इसके करीब 14.20 लाख किलोमीटर तक आ जाएगा। यह धरती और इस एस्टरॉयड के बीच की न्यूनतम दूरी बताई गई है। 

एस्टरॉयड ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होते हैं। इसलिए एस्टरॉयड धरती के ज्यादा करीब आने पर खतरनाक हो सकते हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनकी दिशा पर नजर रखते हैं। जहां तक एस्टरॉयड 2003 LN6 की बात है, इसके बारे में नासा ने टकराने जैसी कोई सूचना अभी तक जारी नहीं की है। 

नासा के अनुसार, अभी तक 13 लाख एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं। जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है। हालांकि एस्टरॉयड की पृथ्वी से टकराने की घटना बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  4. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  7. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  8. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.