एशिया-अमेरिका महाद्वीप में होगी टक्‍कर! जन्‍म लेगी एक नई दुनिया, जानें क्‍या कह रही नई रिसर्च

ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी और चीन में पेकिंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने भविष्य की भूमि संरचनाओं का मॉडल बनाने के लिए एक सुपरकंप्यूटर का इस्‍तेमाल किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 20:10 IST
ख़ास बातें
  • प्रशांत महासागर के सिकुड़ने से टकराएंगे महाद्वीप
  • एक नए सुुपरकॉन्टिनेंट का होगा जन्‍म
  • हालांकि इसमें करीब 30 करोड़ साल लग सकते हैं

अगर प्रशांत महासागर सिकुड़ता है, तो एशिया और अमेरिका की टक्‍कर से एक नए सुपरकॉन्टिनेंट का जन्‍म हो सकता है।

करीब 30 करोड़ साल पहले तक सभी महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे। फ‍िर धीरे-धीरे अलग होना शुरू हुए। गोंडवानालैंड जिसमें भारतीय प्‍लेट भी शामिल थी, वह भी बाकी महाद्वीपों से अलग हुआ और तमाम द्वीप और उपमहाद्वीप अस्तित्‍व में आए। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक और अधिमहाद्वीप (Supercontinent) अगले 30 करोड़ साल में बन सकता है। अमेरिका और एशिया महाद्वीप के टकराने से 'अमासिया' (Amasia) नाम का नया सुपरकॉन्टिनेंट जन्‍म ले सकता है। इस निर्माण में प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की अहम भूमिका होगी। कैसे? आइए जानते हैं। 

रिसर्चर्स के अनुसार, अगले 20 से 30 करोड़ वर्षों में जैसे-जैसे प्रशांत महासागर सिकुड़ता जाएगा, एशिया एक नया भूभाग बनाने के लिए अमेरिका से टकराएगा। यह एक सुपरकॉन्टिनेंट को जन्‍म दे सकता है, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘अमासिया' नाम दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी और चीन में पेकिंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने भविष्य की भूमि संरचनाओं का मॉडल बनाने के लिए एक सुपरकंप्यूटर का इस्‍तेमाल किया। उन्‍होंने अपनी रिसर्च में पाया कि टेक्टोनिक प्लेटों में बदलाव की वजह से अमेरिका के साथ एशिया की टक्कर हो सकती है।

नेशनल साइंस रिव्यू में प्रकाशित पेपर के मुख्य लेखक डॉ चुआन हुआंग ने कहा कि पृथ्वी के महाद्वीप हर 60 करोड़ साल में एक सुपरकॉन्टिनेंट बनाने के लिए एक साथ टकराए हैं, जिसे सुपरकॉन्टिनेंट चक्र के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब है कि वर्तमान महाद्वीप कुछ करोड़ वर्षों में फिर ऐसा करने वाले हैं। 

हमारे परिणाम बताते हैं कि अगर प्रशांत महासागर सिकुड़ता है, तो एशिया और अमेरिका की टक्‍कर से एक नए सुपरकॉन्टिनेंट का जन्‍म हो सकता है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इस टक्‍कर में ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप भी भूमिका निभा सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया के एशिया से टकराने की उम्‍मीद है और ऐसा हुआ तो वह एशिया और अमेरिका को एक-दूसरे से कनेक्‍ट कर देगा और प्रशांत महासागर बंद हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि नया सुपरकॉन्टिनेंट पहले उत्तरी गोलार्ध में बनेगा और फिर धीरे-धीरे दक्षिण की ओर भूमध्य रेखा की ओर बढ़ेगा। अगर ऐसा होता है, तो इसका मतलब है कि अंटार्कटिका दक्षिणी ध्रुव पर अकेला ही रहेगा। वैज्ञानिकों के ये तथ्‍य कंप्‍यूटर मॉडलिंग पर बेस्‍ड हैं और भविष्‍य की रिसर्च के लिए मददगार हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  2. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.