गुस्सा करने वालों सावधान! दिल की गंभीर बिमारी का खतरा- स्टडी

ऑब्जर्वेशन आधारित स्टडी यही कहती हैं निगेटिव इमोशन का दिल की बिमारी और अन्य कार्डियोवेस्कुलर बिमारी से सीधा संबंध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2024 08:12 IST
ख़ास बातें
  • हार्ट अटैक जैसी घातक और जानलेवा बिमारी का हो सकता है खतरा
  • ज्यादा गुस्सा करना ब्लड वेसल की लाइनिंग पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है
  • सबसे बड़ा निगेटिव इमोशन गुस्से को ही बताया गया है

नई रिसर्च कहती है कि बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले लोगों में दिल की बिमारी का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। नई रिसर्च कहती है कि बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले लोगों में दिल की बिमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसमें खासकर इस तरह के लोगों का जिक्र किया गया है जिन्हें एकदम से बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है, या जो एकदम से आग की तरह भड़क उठते हैं। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि अचानक से बहुत तेज गुस्सा करने वाले लोगों के शरीर में रक्त वाहनियों पर अचानक से बहुत ज्यादा जोर पड़ता है जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक जैसी घातक और जानलेवा बिमारी से भी जूझना पड़ सकता है। 

इससे पहले हुए शोधों में भी गुस्से और दिल के स्वास्थ्य का संबंध बताया गया था। लेकिन इसके पीछे कारण क्या होता है, इसके बारे में तस्वीर बहुत ज्यादा साफ नहीं थी। नई स्टडी में कहा गया है कि एकदम से बहुत ज्यादा गुस्सा करना ब्लड वेसल की लाइनिंग पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है जिससे हार्ट स्ट्रोक भी आ सकता है। रिसर्च यह भी कहती है अगर रक्त वाहनियों को स्वस्थ बनाए रखना है तो स्वभाव को शांत बनाए रखने की बहुत जरूरत है। 
Advertisement

रोचक रूप से यहां एक और बात सामने आई है। गुस्से का जो असर रक्त वाहनियों पर होता है, वह असर उदासी या परेशानी का नहीं होता है। यानी कि चिंता करने से रक्त वाहनियों की लाइनिंग को इस तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, अन्य कई शोधों में इस बात का जिक्र किया गया है कि चिंता और उदासीनता दिल की बिमारियों का कारण बन सकती है। न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर में मेडिसिन की प्रोफेसर, और स्टडी की प्रमुख लेखक दाइची शिम्बो के मुताबिक, संवहनियों की कार्यप्रणाली का बिगड़ना हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे रिस्क को बढ़ाता है। 

ऑब्जर्वेशन आधारित स्टडी यही कहती हैं निगेटिव इमोशन का दिल की बिमारी और अन्य कार्डियोवेस्कुलर बिमारी से सीधा संबंध है। और सबसे बड़ा निगेटिव इमोशन गुस्से को ही बताया गया है। स्टडी को Journal of the American Heart Association में पब्लिश किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि क्या एक न्यूट्रल इमोशन की तुलना में निगेटिव इमोशन जैसे- गुस्सा, उदासी और चिंता का कितना गहर असर पड़ता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Heart attack, heart attack and cardiac arrest

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.