एलियंस हमसे बहुत दूर नहीं, पृथ्‍वी पर ही हैं ! UFO एक्‍सपर्ट ने बताई उनकी लोकेशन

एना की बातों को साबित करती एक डॉक्‍युमेंट्री भी बनकर तैयार है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 17:06 IST
ख़ास बातें
  • एक UFO एक्‍सपर्ट ने यह दावा किया है
  • एलियंस हमारी पृथ्‍वी में समुद्र के नीचे रह रहे हैं
  • वह हमेशा से पृथ्‍वी पर रहते आए हैं

एना ने साल 1947 की एक घटना के आधार पर यह दावा किया है।

दुनियाभर में वैज्ञानिक एलियंस पर रिसर्च कर रहे हैं। दूसरे ग्रहों में भी इनके होने की संभावना जताई जाती रही है। इस बीच, एक UFO एक्‍सपर्ट ने दावा किया है कि एलियंस हमारी पृथ्‍वी में समुद्र के नीचे रह रहे हैं। वह हमेशा से पृथ्‍वी पर रहते आए हैं और इसकी सुरक्षा करना चाहते हैं। यूएफओ: ए फंडामेंटल ट्रुथ (UFO's: A Fundamental Truth) की लेखक एना व्हिट्टी का मानना है कि एलियंस हकीकत में सिर्फ इंसान हैं, लेकिन हमसे कहीं ज्‍यादा एडवांस रूप में हैं। एना की बातों को साबित करती एक डॉक्‍युमेंट्री भी बनकर तैयार है। एना ने साल 1947 की एक घटना के आधार पर यह दावा किया है। आइए जानते हैं क्‍या है वह मामला। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, एना के दावों की वजह डॉ. शर्ली राइट की गवाही है। शर्ली राइट जाने माने साइंटिस्‍ट अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की पूर्व सहयोगी थे। उन्‍होंने 1947 में रोसवेल क्रैश में मारे गए एक एलियंस का इंटरव्‍यू लेने का दावा किया था। शर्ली राइट का दावा था कि इंटरव्‍यू के दौरान एलियंस ने तमाम सवालों के जवाब तो दिए ही थे, साथ ही उनसे पूछा था कि समुद्र में कितनी दूर तक मनुष्‍यों को खोजा गया था। इसी घटना को एक डॉक्‍युमेंट्री में पेश किया गया है। 

रोसवेल 75: द फाइनल एविडेंस (Roswell 75: The Final Evidence) नाम की यह डॉक्‍युमेंट्री 7 जुलाई को प्रीमियर होने जा रही है। डेली स्टार से बातचीत में एना ने कहा है कि उन्‍हें लगता है कि एलियंस हमेशा से यहां रह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर शर्ली का कहा सच है और वह भी इसे सटीक मानती हैं, तो संभावना है कि एलियंस किसी और ग्रह से नहीं आए, बल्कि वो समुद्र से या गुफाओं से आए हैं और वहां रहते हैं। 

उन्‍होंने कहा कि पृथ्‍वी पर कुछ हजार सालों में बड़ी तबाही होती रही हैं। अगर इंसान को कुछ हजार साल में फ‍िर से रीसैट किया जाता है, तो एलियंस सुरक्षित हैं, क्‍योंकि वो अंडरग्राउंड हैं। उन्‍हें रीसैट नहीं होना पड़ता और वो इंसान से ज्‍यादा समझदार होंगे। 

गौरतलब है कि एलियंस और UFO से जुड़ी कई दावे हमने सुने हैं। बीते दिनों ब्राजील की सीनेट में भी एक घटना पर चर्चा हुई थी। यह घटना करीब 36 साल पहले की बताई जाती है। ब्राजील में 19 मई 1986 की शाम आसमान में कई UFO देखे गए थे। तब 3 फाइटर जेट्स ने इनका पीछा किया था। बताया जाता है कि UFO की चौड़ाई तकरीबन 300 फीट थी और वह 18 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहे थे। कई घंटों तक चली इस घटना में 21 UFO देखने का दावा किया गया था। करीब 4 राज्‍यों में लोगों और मिलिट्री सैनि‍क घटना के गवाह बने थे।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.