16 मिनट में मंगल ग्रह से पृथ्‍वी पर भेजा गया ‘एलियन सिग्‍नल’, क्‍या सच में किसी ने हमसे कॉन्‍टैक्‍ट किया? जानें

First Alien Contact: यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने बुधवार रात 9:00 बजे मंगल ग्रह की अपनी कक्षा से एक एन्कोडेड मैसेज को पृथ्‍वी पर भेजा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2023 13:01 IST
ख़ास बातें
  • ‘ए साइन इन स्पेस' नाम के प्रोजेक्‍ट के तहत भेजा गया सिग्‍नल
  • एलियंस नहीं, खुद इंसानों ने ही भेजा सिग्‍नल
  • इस सिग्‍नल को अब डिकोड किया जा रहा है

First Alien Contact: इसका मकसद यह जानना है कि जब असल में कोई एलियन मैसेज हम तक पहुंचेगा, तब कैसी स्थिति होगी।

एलियंस (Aliens) की तलाश में दुनिया के कई वैज्ञानिक दिन-रात एक कर रहे हैं। इस दिशा में अबतक बहुत बड़ी कामयाबी तो नहीं मिली है, लेकिन हर उस एंगल से तफ्तीश की जा रही है, जिससे भविष्‍य में इंसान, एलियंस का सामना कर पाए। ज्‍यादातर वैज्ञानिकों को लगता है कि अगर पृथ्‍वी के बाहर कहीं जीवन है, तो कभी ना कभी वहां से एलियंस हमें सिग्‍नल भेजेंगे। हमसे संपर्क करने की कोशिश करेंगे। इसी कड़ी में एक एलियन सिग्‍नल मंगल ग्रह (Mars) से पृथ्‍वी (Earth) तक पहुंचा है।

लेकिन यह सिग्‍नल किसी एलियन सभ्‍यता ने नहीं, खुद इंसान ने भेजा है, जो 16 मिनट में पृथ्‍वी तक पहुंचा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने बुधवार रात 9:00 बजे मंगल ग्रह की अपनी कक्षा से एक एन्कोडेड मैसेज को पृथ्‍वी पर भेजा। इसका मकसद यह जानना है कि जब असल में कोई एलियन मैसेज हम तक पहुंचेगा, तब कैसी स्थिति होगी। 
Advertisement

इस प्रोजेक्‍ट को नाम दिया गया है ‘ए साइन इन स्पेस' (A Sign in Space) प्रोजेक्ट। इसमें प्रमुख भूमिका निभाने वाली डेनिएला डी पाउलिस ने कहा कि एलियंस से कोई मैसेज मिलना पूरी मानव जाति के लिए एक गहरा और परिवर्तनकारी एक्‍सपीरियंस होगा। डेनिएला डी पाउलिस, SETI इंस्टिट्यूट से जुड़ी हैं। टीजीओ से आए मैसेज को डिकोड करने के लिए दुनियाभर के एक्‍सपर्ट और साइंटिस्‍ट मिलकर काम कर रहे हैं।   

एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर द्वारा भेजे गए इस मैसेज को पृथ्‍वी पर ग्रीन बैंक टेलीस्कोप (वेस्ट वर्जीनिया), मेडिसिना रेडियो एस्ट्रोनॉमिकल स्टेशन (इटली), एलन टेलीस्कोप ऐरे (कैलिफोर्निया) और वेरी लार्ज ऐरे टेलीस्‍कोप (न्यू मैक्सिको) ने रिसीव किया। खास यह है कि मंगल ग्रह से भेजे गए इस सिग्‍नल को डिकोड करने के लिए दुनियाभर के लोगों, ग्रुप्‍स को इनवाइट किया गया है। मैसेज को डेनिएला डी पाउलिस और उनकी टीम ने डिजाइन किया है। टीम ने मैसेज को दुनिया से छुपाया है। वह चाहती है कि लोग मैसेज को डिकोट कर उसकी व्‍याख्‍या करें। 
Advertisement

यह अपने आप में अनूठा प्रयोग है। ‘ए साइन इन स्पेस' नाम का प्रोजेक्‍ट कामयाब होता है, तो उन वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्‍धि‍ होगी, जो एलियंस और उनसे जुड़े राज तलाश रहे हैं।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.