जनसंख्या को भी AI से खतरा? एक्सपर्ट बोले 2300 तक धरती पर सिर्फ 10 करोड़ लोग बचेंगे!

काक ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए इसे "Devastating" बताया, यानी 'भयानक', और कहा कि "लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं है कि AI कितना गहरा असर डालने जा रहा है।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2025 21:37 IST
ख़ास बातें
  • AI की वजह से 2300 तक दुनिया की आबादी सिर्फ 10 करोड़ रह सकती है
  • नौकरियां जाएंगी, लोग बच्चे पैदा करना बंद कर देंगे - एक्सपर्ट की चेतावनी
  • न्यूयॉर्क-लंदन जैसे शहर वीरान हो सकते हैं, दुनिया बन जाएगी खाली

माना जा रहा है कि AI का असर सिर्फ काम तक नहीं, इंसान के अस्तित्व तक पहुंचने वाला है

Photo Credit: Unsplash

AI से नौकरी जाने का डर अब पुराना हो चुका है। अब बात हो रही है इंसानों के ही धीरे-धीरे गायब हो जाने की। ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस प्रोफेसर सुभाष काक का कहना है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ग्रोथ इसी रफ्तार से चलता रहा, तो साल 2300 तक दुनिया की आबादी घटकर सिर्फ 10 करोड़ रह सकती है, यानी आज के यूनाइटेड किंगडम के बराबर। उन्होंने यह भी बताया कि अगर यह ट्रेंड कंटीन्यू रहा, तो आने वाले समय में दुनिया के बड़े-बड़े शहर वीरान हो सकते हैं।

काक ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए इसे "Devastating" बताया, यानी 'भयानक', और कहा कि "लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं है कि AI कितना गहरा असर डालने जा रहा है।" रिपोर्ट के मुताबिक, काक का मानना है कि AI के आने से जैसे-जैसे कामकाज ऑटोमेट हो जाएंगे, इंसानों की जरूरत घटेगी, नौकरियां कम होंगी और लोग फैमिली प्लानिंग से पीछे हटेंगे। 

उन्होंने अपने बयान में कहा (अनुवादित) "AI खुद कभी सचेत नहीं होगा, लेकिन इंसानों जैसा सबकुछ करेगा और जब वो हमारी जगह काम करने लगेगा, तो इंसानों के होने की जरूरत ही कितनी रह जाएगी?" उनका यह भी कहना है कि दुनिया के कई हिस्सों में जनसंख्या पहले से गिर रही है, खासतौर पर जापान, चीन, यूरोप और साउथ कोरिया में।

काक ने यह भी कहा कि अगर यह ट्रेंड कंटीन्यू रहा, तो आने वाले समय में दुनिया के बड़े-बड़े शहर वीरान हो सकते हैं। उन्होंने कहा (अनुवादित), "अगर आबादी 10 करोड़ रह जाती है, तो लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहर खाली पड़े होंगे, सिर्फ मेटल और मशीनों से भरे हुए।" उन्होंने एलन मस्क का भी हवाला दिया जो पहले ही कह चुके हैं कि बर्थ रेट गिरना मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसी वजह से मस्क स्पेस कॉलोनीज की बात करते हैं ताकि इंसानी सभ्यता को बचाया जा सके।

काक की बातों का मतलब सीधा है कि AI का असर सिर्फ काम तक नहीं, समाज, परिवार और इंसान के अस्तित्व तक पहुंचने वाला है। वो कहते हैं कि बदलाव शुरू हो चुका है, बस हम उसे नोटिस नहीं कर रहे। "लोग बच्चों को जन्म देना बंद कर चुके हैं और AI के आगे बढ़ते ही ये रफ्तार और तेज होगी।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sapce Technology, AI, Artificial Intelligence
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  3. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  3. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  7. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  8. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.