65 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा 96 फीट का एस्ट्रॉयड आज होगा धरती के सबसे करीब!

NASA ने कहा है कि हाल में किसी एस्ट्रॉयड से पृथ्वी को खतरा नहीं दिख रहा है। हां लेकिन, 2030 में Apophis नाम का एक बड़ा एस्ट्रॉयड धरती के बहुत पास से गुजरेगा। यह नजारा काफी अद्भुत होगा, ऐसा कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2022 19:45 IST
ख़ास बातें
  • यह धरती से 18 लाख किलोमीटर की दूरी पर है
  • यह एस्ट्रॉयड 64,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है
  • 18 अगस्त को ही एक एस्ट्रॉयड धरती के पास से होकर गुजरा है

आने वाला एस्ट्रॉयड अपोलो ग्रुप से संबंधित है और इसे 6 अगस्त 2022 को ही पहचाना गया है।

धरती की ओर आने वाले एस्ट्रॉयड की संख्या हाल ही में काफी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में कई एस्ट्रॉयड के बारे में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा चेताया गया है। यूं तो स्पेस में बहुत सारे एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जो अपनी यात्रा कर रहे हैं, लेकिन जब इनका रुख धरती की ओर हो जाता है तो यह खतरा भी बन सकते हैं। हाल ही में धरती के पास से गुजरने वाले एस्ट्रॉयड बढ़ते जा रहे हैं। 

अब एक और एस्ट्रॉयड धरती की तरफ आ रहा है जिसका साइज 96 फीट चौड़ा बताया जा रहा है। 18 अगस्त को ही एक एस्ट्रॉयड धरती के पास से होकर गुजरा है। अब इसके दो दिन बाद, यानि आज 20 अगस्त को भी एक एस्ट्रॉयड धरती के करीब से गुजरने वाला है। NASA ने इसके बारे में एस्ट्रॉयड ट्रैकिंग पेज पर भी जानकारी दी है। इसे Asteroid 2022 QC नाम दिया गया है। 20 अगस्त को यह एस्ट्रॉयड धरती के सबसे करीब होगा। करीब होने का अर्थ है कि ग्रह का गुरुत्वाकर्षण इसे अपनी ओर खींच ले, इसकी संभावना बहुत बढ़ जाती है। 

यह एस्ट्रॉयड अपोलो ग्रुप से संबंधित है और इसे 6 अगस्त 2022 को ही पहचाना गया है। यह धरती से 18 लाख किलोमीटर की दूरी पर है और 96 फीट का बताया जा रहा है। हवाई जहाज के आकार का यह एस्ट्रॉयड 64,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक किसी खतरे की आशंका जाहिर नहीं की गई है। आज यह धरती के सबसे करीब से होकर गुजरेगा, ऐसा कहा गया है। 

एस्ट्रॉयड से बच पाना धरती के लिए आसान बात नहीं है। अभी तक ऐसे बहुत कम एस्ट्रॉयड रिपोर्ट किए गए हैं जिनसे कि धरती को खतरा हो। कोई एस्ट्रॉयड कितना हानिकारक हो सकता है, यह उसके साइज और दिशा पर निर्भर करता है। लेकिन बीच में आने वाले ग्रहों की ग्रेविटी के कारण ये अपनी दिशा बदल लेते हैं और खतरे का कारण भी बन सकते हैं। NASA ने कहा है कि हाल में किसी एस्ट्रॉयड से पृथ्वी को खतरा नहीं दिख रहा है। हां लेकिन, 2030 में Apophis नाम का एक बड़ा एस्ट्रॉयड धरती के बहुत पास से गुजरेगा। यह नजारा काफी अद्भुत होगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asteroid 2022 QC, Asteroid, Asteroid news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  5. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  6. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  7. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
  8. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
  9. 96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.