890 फुट का स्‍टेडियम जितना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी को ‘दहलाने’, इस दिन देगा चुनौती

यह एक विशाल एस्‍टरॉयड है, जिसका साइज लगभग 890 फुट है। नासा ने इसे एक स्‍टेडियम जितना बड़ा बताया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी जानकारी
  • 16 जुलाई को पृथ्‍वी के करीब आएगा विशाल एस्‍टरॉयड
  • हालांकि इसके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है

(2023 MG6) लगभग 44 हजार 564 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है।

पृथ्‍वी के नजदीक से एस्‍टरॉयड (Asteroid) लगातार गुजर रहे हैं। उनमें से कुछ एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए संभावित रूप से खतरनाक हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ‘खतरनाक' एस्‍टरॉयड के बारे में आगाह करती रहती है। इस बार उसने जिस चट्टानी आफत के बारे में बताया है, वह साइज में एक स्‍टेडियम के बराबर है। एस्‍टरॉयड अपनी दिशा बदल ले या पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।  

नासा जेपीएल के अनुसार, (2023 MG6) नाम का एक एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। यह 16 जुलाई को 36 लाख 40 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा। यह एक विशाल एस्‍टरॉयड है, जिसका साइज लगभग 890 फुट है। नासा ने इसे एक स्‍टेडियम जितना बड़ा बताया है। यह एस्‍टरॉयड्स के अमोर ग्रुप से संबंधित है। याद रहे कि अमोर ग्रुप के एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के सबसे ज्‍यादा नजदीक आते हैं। 
Advertisement

नासा के अनुसार, (2023 MG6) लगभग 44 हजार 564 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है। इसकी पृथ्‍वी से दूरी और आकार की वजह से नासा ने इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। हालांकि इसके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है। 

ऐसे सभी एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी के 75 लाख किलोमीटर तक नजदीक आते हैं या साइज में बहुत बड़े होते हैं, नासा उन्‍हें पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है। (2023 MG6) के बारे में एक और बात दिलचस्‍प है कि इतने बड़े एस्‍टरॉयड का पता वैज्ञानिकों को इसी साल चला है। 
Advertisement

नासा के अनुसार, एस्‍टरॉयड्स लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.