Asteroid : 600 फुट का एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी को ‘दहलाने’, जानें इसके बारे में

Asteroid : फ‍िलहाल यह 53 हजार 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 10:50 IST
ख़ास बातें
  • 600 फुट का एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • साल 1998 में की गई थी इसकी खोज
  • यह आखिरी बार दिसंबर 2021 में पृथ्‍वी के करीब आया था

इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक इस एस्‍टरॉयड को मॉनिटर करते रहेंगे।

Asteroid : हमारी पृथ्‍वी को हर रोज एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब पृथ्‍वी के नजदीक से कोई ‘चट्टानी आफत' ना गुजरे। आज भी ऐसा ही होने वाला है। माइनरप्‍लैनेट सेंटर के डेटा से पता चला है कि आज ‘Asteroid 1998 HH49' हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा। यह 600 फुट साइज का है और 11 लाख 73 हजार 412 किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह को पार करेगा। अंतरिक्ष की विशालता के आगे यह दूरी मामूली है। इसीलिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने ‘एस्‍टरॉयड 1998 HH49' को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। 

दस्‍काईलाइव का डेटा बताता है कि एस्‍टरॉयड की खोज साल 1998 में हुई थी। यह आखिरी बार दिसंबर 2021 में पृथ्‍वी के करीब आया था। फ‍िलहाल यह 53 हजार 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। 
Advertisement

इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके आकार और दूरी को देखते हुए वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड को तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।  

अनुमान यह भी है कि Asteroid 1998 HH49 आने वाले वर्षों में हमारे ग्रह के करीब नहीं आएगा। यह अपोलो समूह के एस्‍टरॉयड्स से संबंधित है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जिस प्रकार हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं।वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
Advertisement

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.