अंतरिक्ष से 3 चट्टानों का रुख हुआ पृथ्वी की ओर! 12 फीट से 170 फीट है साइज, नासा ने किया अलर्ट!

एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) भी कुछ ही घंटों में धरती के नजदीक होगा। यह 170 फीट का एस्टरॉयड है जो कि हवाई जहाज के जितना बड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2023 10:48 IST
ख़ास बातें
  • 23 जून 2023 को एक या दो नहीं, बल्कि 3 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं।
  • एस्टरॉयड 2023 MU कुछ ही घंटों में धरती के नजदीक होगा।
  • पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं।

आज यानि 23 जून 2023 को एक या दो नहीं, बल्कि 3 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं।

Photo Credit: istock

अंतरिक्ष में मंडराती चट्टानें या एस्टरॉयड, जिन्हें क्षुद्र ग्रह भी कहते हैं, एक के बाद एक पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। कई एस्टरॉयड बेहद नजदीक से गुजर रहे हैं और धरती तथा इनके बीच का फासला बस कुछ लाख किलोमीटर का रह जाता है। ब्रह्मांड के अनंत आकार की तुलना में देखें तो यह दूरी न के बराबर है। ऐेसे में इन बड़ी चट्टानों का धरती की ओर आना कोई ऐसी बात नहीं है जिसके लिए चिंता नहीं की जानी चाहिए। नासा ने कहा है कि 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड अगर ज्यादा करीब आ जाते हैं तो ये धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए अंतरिक्ष एजेंसी लगातार इन पर नजर बनाए रखती है।  

नासा ने आज भी एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। आज यानि 23 जून 2023 को एक या दो नहीं, बल्कि 3 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। इनके आकार में भी बड़ा अंतर है। आइए विस्तार से आपको इनके बारे में बताते हैं। नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने आज 3 खगोलीय चट्टानों के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। पहला एस्टरॉयड 2023 MW2 है, जो कि एक 12 फीट की चट्टान है। इसका साइज एक कार के बराबर का है। यह धरती से महज लगभग 1 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है जो कि 124,000 किलोमीटर की बताई गई है। चूंकि इसका आकार बहुत छोटा है, इसलिए नासा ने इससे खतरे जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं होती। 
Advertisement

एस्टरॉयड का खतरा इससे आगे भी है। दो और एस्टरॉयड आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। नासा की ओर से एस्टरॉयड 2023 MQ (Asteroid 2023 MQ) और एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Asteroid 2023 MQ के बारे में बताया गया है कि यह 35 फीट का एस्टरॉयड है। इसकी तुलना एक बस से की जा सकती है। बस के साइज का ये एस्टरॉयड महज 11 लाख 70 हजार किलोमीटर की दूरी पर से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। यह भी साइज में काफी छोटा है, इसलिए इससे भी पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है, और न ही इसके टकराने की संभावना जताई गई है। 

एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) भी कुछ ही घंटों में धरती के नजदीक होगा। यह 170 फीट का एस्टरॉयड है जो कि हवाई जहाज के जितना बड़ा है। यह 7,070,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। नासा के अनुसार 150 फीट या उससे ज्यादा बड़े साइज के एस्टरॉयड से धरती को खतरा हो सकता है। हालांकि एस्टरॉयड 2023 MU से भी इस तरह का खतरा नासा ने नहीं जाहिर किया है। लेकिन पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.