अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने की चाह रखने वालों के मामले में भारत अमेरिका और चीन से दोगुना आगे!

Inmarsat ने जो सर्वे किया है, उसके मुताबिक देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वालों का 24% का यह आंकड़ा अन्य विकसित देशों के मुकाबले दोगुना है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बढ़ती रुचि को देख In Space नामक एजेंसी भी बनाई गई है
  • सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए देश में कंपीटिशन काफी तगड़ा हो गया है
  • एलन मस्क की Starlink भी भारत की ओर से अप्रूवल मिलने का कर रही इंतजार

देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वालों का आंकड़ा 24% है

अंतरिक्ष अब ग्रहण या टूटते तारे जैसी खगोलीय घटनाओं के देखने भर का विषय नहीं रह गया है, अब लोग इस क्षेत्र में काम करने के लिए भी उत्साहित होने लगे हैं। एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में 24 प्रतिशत लोग स्पेस सेक्टर में काम करना चाहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आंकड़ा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया से दोगुना है। 

अंतरिक्ष का क्षेत्र अब वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं रह गया है, अब जन साधारण भी इसमें रुचि ले रहा है और भारत जैसे विकासशील देश के अंदर बड़ी जनसंख्या में मौजूद मध्यम वर्ग भी अब स्पेस से जुड़े विषयों के बारे में जानना चाहता है। Inmarsat की ओर से किया गया यह ग्लोबल सर्वे बताता है कि भारत में 24% से अधिक लोग अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने में रुचि रखते हैं। Inmarsat ब्रिटिश सैटेलाइट ऑपरेटर है।

Inmarsat ने जो सर्वे किया है, उसके मुताबिक देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वालों का 24% का यह आंकड़ा अन्य विकसित देशों के मुकाबले दोगुना है। सर्वे के मुताबिक जर्मनी में यह आंकड़ा 12%, चीन में भी 12%, अमेरिका में 10%, यूके में 5%, साउथ कोरिया में 7% और ब्राजील में 14% है। देश में युवा वर्ग इसमें खास रुचि ले रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर जैसे पेशे की जगह अब स्पेस सेक्टर जैसे चुनौती भरे कैरियर को आज का युवा अपनाना चाहता है। 

हाल ही में इस क्षेत्र में देश के युवाओं की बढ़ती रुचि को देख In Space नामक एजेंसी भी बनाई गई है। पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय में बात की थी। जाहिर है कि देश की सरकार भी अब जानती है कि युवाओं की रुचि अंतरिक्ष में बढ़ रही है और इसके लिए देश में ऐसी संस्थाओं का निर्माण करने की आवश्यकता है जो स्पेस में रुचि रखने वाले लोगों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर सकें। 

Advertisement
Inmarsat की ओर से किया गया यह सर्वे ऐसे समय में सामने आया है जब सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए देश में कंपीटिशन काफी तगड़ा हो गया है। भारती एयरटेल और जियो जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां अब स्पेस इंटरनेट सर्विसेज के लिए कमर कस रही हैं। वहीं, एलन मस्क की Starlink भी भारत की ओर से अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है जिससे कि वह देश में स्पेस इंटरनेट सर्विसेज शुरू कर सके। 

इस ग्लोबल रिपोर्ट को What on Earth is the Value of Space के टाइटल के साथ प्रकाशित किया गया है। सर्वे अपने आप में अब तक सबसे बड़ा सर्वे है जिसमें 11 देशों के 20 हजार लोगों ने भाग लिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  3. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  5. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  6. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  7. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  8. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.