Solar Eclipse: सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण की कर लें तैयारी! दिन में होगी काली रात, जानें खास बातें

यह सदी की सबसे बड़ी खगोलीय घटना बनने वाली है क्योंकि यह सबसे बड़ा पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • इस ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर सबसे ज्यादा समय के लिए अंधेरा छाएगा
  • यह ग्रहण लगभग 80 मिनट तक अपना खेल दिखाएगा
  • सूरज को चांद की छाया पूरी तरह से ढक लेगी जो कि 6 मिनट 23 सेकंड तक होगा

सदी का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है।

Photo Credit: iStock

सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण के लिए तैयारी कर लें। यह ग्रहण इस सदी का सबसे अंधेरा सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूरज के रहते हुए भी पृथ्वी लम्बे समय के लिए अंधेरे में डूब जाएगी। दिन में रात का सा अनुभव होगा। धरती पर इतना अंधेरा छा जाएगा जितना अब से पहले सदी के किसी सूर्य ग्रहण में नहीं हुआ था। इस ग्रहण का असर सबसे ज्यादा पृथ्वी के मध्य हिस्से में रहने वाला है। आइए जानते हैं कब लगेगा यह पूर्ण सूर्य ग्रहण और कैसे करें इसे देखने की तैयारी। 

सदी का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य 
सदी का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। यह सदी की सबसे बड़ी खगोलीय घटना बनने वाली है क्योंकि यह सबसे बड़ा पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है जिसका प्रभाव पृथ्वी को कुछ समय के लिए अंधेरे की चादर में पूरी तरह से ढक देगा। नेशनल सोलर ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावी यूरोप, नॉर्थ अमरीका और मध्य पूर्व में रहेगा। सूर्य ग्रहण के बारे में अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि इस ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर सबसे ज्यादा समय के लिए अंधेरा छाएगा, जो इस सदी में इससे पहले नहीं हुआ। 

6 मिनट 23 सेकंड के लिए दिन बन जाएगा काली रात
यह ग्रहण सबसे लम्बा पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। यह ग्रहण लगभग 80 मिनट तक अपना खेल दिखाएगा। जब चांद की छाया सूरज पर पड़नी शुरू होगी तो ग्रहण शुरू हो जाएगा। एक बिंदु ऐसा आएगा जब ग्रहण अपने पूरे प्रभाव में होगा। इस दौरान सूरज को चांद की छाया पूरी तरह से ढक लेगी जो कि 6 मिनट 23 सेकंड तक चलने वाला है। उसके बाद सूरज फिर से धीरे-धीरे अपने पूर्ण रूप में आने लगेगा। कुल मिलाकर 60 से 80 मिनट तक सूर्य इस ग्रहण के प्रभाव में रहेगा। 

कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
काले ग्रहण की शुरुआत अटलांटिक महासागर के ऊपर से होगी जब ये स्ट्रेट ऑफ गिबराल्टर के पास पहुंचेगा। उसके बाद यह दक्षिणी स्पेन को क्रॉस करेगा, फिर मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनिशिया, और मिस्र से होता हुआ मध्य पूर्व हिस्से पर छा जाएगा। अमेरिका और ब्राजील के देशों में ग्रहण का हिस्सा नहीं दिखेगा। 

चांद डालेगा सूरज पर पूर्ण साया
ग्रहण के दौरान चांद की छाया सूरज को पूरी तरह से कवर कर लेगी। और इस हिस्से के नीचे पृथ्वी पर जो भी लोग रह रहे होंगे उन्हें दिन में पूरी तरह से रात का अहसास होगा। सूरज एक चमकी रिंग के समान रह जाएगा जिसकी रोशनी को चांद धरती तक पहुंचने नहीं देगा। हालांकि कुछ हिस्स ऐसे होंगे जिनमें यह आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। इन हिस्सों में सूरज की रोशनी कम जरूर हो जाएगी लेकिन कोरोना के दर्शन नहीं हो पाएंगे। 

कब, कैसे देखें पूर्ण सूर्य ग्रहण
2 अगस्त 2027 के पूर्ण सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से न देखने की सलाह दी गई है। इसके लिए खास उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अंतरिक्ष एजेंसियां इस लाइव भी दिखाएंगी जिसके लिए जगह-जगह पर इंतजाम किए जाएंगे। दुनिया के कई हिस्सों में ऐसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे जहां पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर एकसाथ इस अद्भुत नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे। ग्रहण की टाइमिंग अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा रिलीज की जाएगी। अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.