58 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से धरती की ओर दौड़े आ रहे 2 एस्टरॉयड!

हाल ही में नासा ने एक एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया था। जो कि सीधा धरती से टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 09:53 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड्स पर नजर रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
  • ये ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सकते हैं।
  • नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है।

नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है

अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं।  एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।

एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ रहे होते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। इन दिनों एस्टरॉयड का लगातार धरती के करीब से गुजरना जारी है। नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2023 QF धरती के करीब 23 अगस्त को पहुंच रहा है, जो कि एक बस जितना बड़ा है। एस्टरॉयड 2023 QF का साइज 39 फीट है। यह 7 लाख Km तक धरती के करीब आने वाला है। 
Advertisement

Asteroid 2023 QF के जहां तक पृथ्वी से टकराने की बात है तो नासा ने ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन इसके बाद एक और बड़ा खतरा पृथ्वी की ओर आ रहा है। 23 अगस्त को एस्टरॉयड 2023 QW भी धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 71 फीट बड़ा है। यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 16 लाख किलोमीटर के लगभग दूर होगा, जो कि बहुत कम दूरी है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है। 

हाल ही में नासा ने एक एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया था। जो कि सीधा धरती से टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। लेकिन बाद में इसने अपनी दिशा बदल ली। यह जुलाई में पृथ्वी से सीधा टकराने वाला था। इसीलिए एस्टरॉयड्स पर नजर रखना बहुत जरूरी माना जाता है। क्योंकि ये ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सकते हैं। नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  6. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.