Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy M51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • 24,999 रुपये से शुरू होती है भारत में कीमत
  • HDFC बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी

Samsung Galaxy M51 जबरदस्त 7,000mAh बैटरी के साथ आता है

Samsung Galaxy M51 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए पेश होने वाला है। स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ गैलेक्सी एम51 भारत में OnePlus Nord से सीधी टक्कर लेगा। नए सैमसंग फोन की सबसे अहम खासियत 7,000 एमएएच बैटरी है। हालांकि, बड़ी बैटरी के अलावा आपको सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। स्मार्टफोन Samsung के One UI Core पर चलेगा जो One UI का स्ट्रीमलाइन्ड वर्ज़न है। 
 

Samsung Galaxy M51 price in India, launch offer

सैमसंग गैलेक्सी एम51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जैसा कि हमने बताया, Samsung Galaxy M51 की आज पहली सेल है, जो दोपहर 12 बजे Amazon और Samsung.com पर आयोजित होगी।

सेल ऑफर की बात करें तो, Samsung Galaxy M51 को अमेज़न पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। ऑनलाइन मार्केटप्लेस छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और पुराने स्मार्टफोन के बदले 18,000 रुपये तक की छूट दे रहा है।


Samsung Galaxy M51 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप Samsung Galaxy M31s वाला ही है। फोन सिंगल टेक, ऑटो स्विच, नाइट हाइपरलैप्स और माय फिल्टर्स जैसे फीचर्स से लैस है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन फ्रंट स्लो मोशन वीडियो, 4K वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

Samsung Galaxy M51 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़द है।

Samsung ने इस स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  2. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  4. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  5. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  6. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  2. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  3. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  5. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  6. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  7. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  8. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  9. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.