• होम
  • फ़ोटो
  • सबसे ज्‍यादा चंद्रमा किस ग्रह के हैं? 3 महीनों में बदल गया इस सवाल का जवाब, आप भी जानें

सबसे ज्‍यादा चंद्रमा किस ग्रह के हैं? 3 महीनों में बदल गया इस सवाल का जवाब, आप भी जानें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • सबसे ज्‍यादा चंद्रमा किस ग्रह के हैं? 3 महीनों में बदल गया इस सवाल का जवाब, आप भी जानें
    1/6

    सबसे ज्‍यादा चंद्रमा किस ग्रह के हैं? 3 महीनों में बदल गया इस सवाल का जवाब, आप भी जानें

    हमारे सौर मंडल में किस ग्रह के सबसे ज्‍यादा चंद्रमा हैं? इस सवाल का जवाब कुछ महीनों पहले तक बृहस्‍पति (Jupiter) था। अब यह खिताब किसी और ग्रह के नाम हो गया है। शनि (Saturn) ग्रह के 62 नए चंद्रमाओं की खोज वैज्ञानिकों ने की है। एकसाथ इतने सारे चंद्रमाओं का पता चलने के बाद सौरमंडल में सबसे ज्‍यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह ‘शनि' बन गया है।
  • शनि ग्रह के कितने चंद्रमा?
    2/6

    शनि ग्रह के कितने चंद्रमा?

    नई खोज के बाद शनि ग्रह के कुल चंद्रमाओं की संख्‍या 145 हो गई है। शनि हमारे सौर मंडल का इकलौता ग्रह बन गया है, जिसके ज्ञात चंद्रमाओं की संख्‍या 100 से अधिक है। किसी भी और ग्रह के इतने चंद्रमाओं का पता अबतक नहीं चल पाया है। पृथ्‍वी का तो सिर्फ एक चंद्रमा ही है।
  • बृहस्‍पति ग्रह के कितने चंद्रमा?
    3/6

    बृहस्‍पति ग्रह के कितने चंद्रमा?

    चंद्रमाओं की संख्‍या के मामले में बृहस्‍पति ग्रह अब दूसरे नंबर पर आ गया है। उसके ज्ञात चंद्रमाओं की संख्‍या अभी 95 है। याद रखने वाली बात है कि इसी साल फरवरी के महीने में बृहस्‍पति के 12 नए चंद्रमाओं का पता चला था और वह हमारे सौर मंडल में सबसे ज्‍यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया था। अब यह खिताब शनि ने छीन लिया है।
  • किसने की यह बड़ी खोज
    4/6

    किसने की यह बड़ी खोज

    ‘एकेडेमिया सिनिका इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स' के पोस्टडॉक्टोरल फेलो ‘एडवर्ड एश्टन' के नेतृत्व में रिसर्चर्स की एक टीम ने नए चंद्रमाओं की खोज की है। इस काम में ‘शिफ्ट एंड स्टैक' नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक से उन चंद्रमाओं का पता लगाना आसान हो जाता है, जो बहुत फीके या फ‍िर बिलकुल नजर नहीं आते।
  • मुश्किल होता है चंद्रमाओं का पता लगाना
    5/6

    मुश्किल होता है चंद्रमाओं का पता लगाना

    रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पति और शनि की परिक्रमा करने वाले छोटे चंद्रमाओं का पता लगाना काफी चुनौतीपूर्ण है। दोनों ग्रह हमारे सौर मंडल में सबसे बड़े हैं और पृथ्‍वी के मुकाबले सूर्य की रोशनी से रोशन रहते हैं। यानी ये अपनी आसपास की चीजों से ज्‍यादा चमकते हैं। इस वजह से कम चमकने वाली चीजों की ढूंढना मुश्किल हो जाता है।
  • नए चंद्रमाओं का नामकरण बाकी है
    6/6

    नए चंद्रमाओं का नामकरण बाकी है

    शनि के जिन चंद्रमाओं की खोज की गई है, उनका नामकरण होना अभी बाकी है। अभी इन्‍हें अंकों से पहचाना गया है। कुछ समय बाद इन्‍हें देवताओं के नामों के आधार पर पुकारा जाएगा। जिन चंद्रमाओं को खोजा गया है, वो सभी अनियमित चंद्रमाओं की कैटिगरी में हैं। नियमित चंद्रमाओं की तुलना में अनियमित चंद्रमाओं की कक्षा बड़ी, अण्डाकार और झुकी हुई होती है।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »