• होम
  • फ़ोटो
  • Hybrid Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण की तस्‍वीरें आईं सामने, 100 साल बाद बना संयोग, दिखे सूर्य के कई रूप

Hybrid Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण की तस्‍वीरें आईं सामने, 100 साल बाद बना संयोग, दिखे सूर्य के कई रूप

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Hybrid Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण की तस्‍वीरें आईं सामने, 100 साल बाद बना संयोग, दिखे सूर्य के कई रूप
    1/5

    Hybrid Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण की तस्‍वीरें आईं सामने, 100 साल बाद बना संयोग, दिखे सूर्य के कई रूप

    Hybrid Solar Eclipse 2023 : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) आज देखा जा रहा है। यह एक दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (hybrid solar eclipse) है। इसकी शुरुआत सुबह 07:06 बजे से हो गई है। दोपहर 12:29 बजे तक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। 100 साल बाद ऐसा संयोग हुआ है कि सूर्य के अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं है। हम आपके लिए सूर्य ग्रहण की तस्‍वीरें लेकर आए हैं। आइए जानते हैं दुनिया में कहां-कहां ग्रहण दिखाई दे रहा है और क्‍या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। यह तस्‍वीर, आंशिक सूर्य ग्रहण की है और फ‍िलीपींस की बैकॉलॉड सिटी से सामने आई है। तस्‍वीर को फोटोग्राफर ग्लेन ने स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:58 बजे के बीच लिया। इसे ट्विटर पर @manilabulletin ने शेयर किया है।
  • इंडोनेशिया में ऐसा दिखाई दिया सूर्य
    2/5

    इंडोनेशिया में ऐसा दिखाई दिया सूर्य

    हाइब्रिड सूर्य ग्रहण बाकी ग्रहणों से अलग है। रिपोर्टों के अनुसार ऐसी खगोलीय घटना 100 साल में एक बार देखने को मिलती है। इस दौरान सूर्य के वलयाकार (annular) से लेकर पूर्ण ग्रहण के रूप दिखाई देते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह आंशिक, पूर्ण और वलयाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है और दुनिया के तमाम हिस्‍सों में अलग-अलग रूप में नजर आता है। आज ऐसा ही हो रहा है। जिन देशों में यह ग्रहण प्रभावी है, वहां ग्रहण के अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। यह तस्‍वीर इंडोनेशिया के कुपंग की है। @axltaraka ट्विटर हैंडल के जरिए तस्‍वीर को शेयर किया गया है। यूजर ने लिखा है कि तस्वीरों को भेजने के लिए वह उनके दोस्‍त के आभारी हैं।
  • ऑस्‍ट्रेलिया के कई इलाकों में हो गई रात!
    3/5

    ऑस्‍ट्रेलिया के कई इलाकों में हो गई रात!

    Sky.org के अनुसार, हाइब्रिड सूर्य ग्रहण को हिंद और प्रशांत महासागर के देशों में देखा जा रहा है। यह ग्रहण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया और आसपास के देशों में दिखाई दे रहा है। इन इलाकों में कुछ लोगों को पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई दिया है, जबकि कई लोगों को ‘रिंग ऑफ फायर' यानी वलयाकार ग्रहण दिखाई दिया है। कई लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाए हैं। यह तस्‍वीर ऑस्‍ट्रेलिया के एक्समाउथ पेनिनसुला की है। यहां करीब 60 सेकंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आया। तस्‍वीरों को आईफोन 14 से कैप्‍चर किया गया है। यूजर @SkyGuyinVA का दावा है कि उसने तस्‍वीरों को प्रोसेस नहीं किया है।
  • फ‍िलीपींस में भी दिखा अनोखा नजारा
    4/5

    फ‍िलीपींस में भी दिखा अनोखा नजारा

    आज दिखाई दे रहा हाइब्र‍िड सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी भारत में प्रभावी नहीं है। मंदिरों के कपाट खुले हुए हैं। यह तस्‍वीर फ‍िलीपींस की परानाक सिटी की है, जहां दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण नजर आया है। तस्‍वीरों को ट्विटर पर @PhilippineStar ने शेयर किया है।
  • सूर्य ने लिए कई रूप, 100 साल में होता है ऐसा
    5/5

    सूर्य ने लिए कई रूप, 100 साल में होता है ऐसा

    और यह तस्‍वीर शेयर की है ट्विटर यूजर @4Sushant4ever ने। उन्‍होंने लिखा है, सुंदर जादुई ब्रह्मांड। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2023। हालांकि ये तस्‍वीरें यूजर ने timeanddate से ली हैं। जैसाकि हमने आपको बताया हाइब्रिड सूर्य ग्रहण सैकड़ों साल में होने वाली घटना है। जहां भी यह ग्रहण दिखाई दे रहा है, बड़ी संख्‍या में लोग इसे एक्‍सपीरियंस कर रहे हैं। स्‍कूल-कॉलेजों से लेकर ऑफ‍िस तक से लोग ग्रहण को देख रहे हैं।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »