• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Worldwide : 1000 करोड़ से महज इतना पीछे रह गई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म

Pathaan Collection Worldwide : 1000 करोड़ से महज इतना पीछे रह गई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Worldwide : 1000 करोड़ से महज इतना पीछे रह गई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म
    1/6

    Pathaan Collection Worldwide : 1000 करोड़ से महज इतना पीछे रह गई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म

    Pathaan Collection Worldwide : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) धीरे-धीरे ही सही दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ रही है। शुक्रवार को फ‍िल्‍म के मेकर्स ने पठान डे सेलिब्रेट किया। हालांकि फ‍िल्‍म घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत ज्‍यादा कलेक्‍शन नहीं कर पाई और रिलीज के 24वें दिन लगभग ढाई करोड़ रुपये जुटा पाई। आज यानी शनिवार और रविवार का कलेक्‍शन काफी महत्‍वपूर्ण होने वाला है। पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा है, इसकी जानकारी खुद यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने शेयर की है।
  • भारत में अबतक का कलेक्‍शन
    2/6

    भारत में अबतक का कलेक्‍शन

    25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है। पठान ने बहुत तेजी से 100 और फ‍िर 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। अपनी रिलीज के 22वें दिन पठान ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस से 500 करोड़ रुपये जुटा लिए। यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने यह उपलब्‍धि‍ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की थी।
  • वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां पहुंचा
    3/6

    वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां पहुंचा

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स रोजाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पठान के कलेक्‍शन के आंकड़े पेश करता है। शनिवार को शेयर की गई जानकारी के अनुसार पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 981 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। शनिवार और रविवार के कलेक्‍शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसके बाद पता चलेगा कि पठान बॉक्‍स ऑफ‍िस पर क्‍या कमाल दिखा पाती है।
  • हिंदी फ‍िल्‍मों में सबसे ऊपर!
    4/6

    हिंदी फ‍िल्‍मों में सबसे ऊपर!

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स के दावों पर भरोसा किया जाए, तो पठान सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। sacnilk की रिपोर्ट पर गौर करें, तो पठान का भारत में कलेक्‍शन 508.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पठान के टिकटों के दाम 110 रुपये कर दिए गए थे, ऐसा लगता है कि इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में दर्शक पठान देखने नहीं पहुंचे। हालांकि हमें ऑफ‍िशियल आंकड़ों का इंतजार करना चाहिए।
  • आज और कल 200 रुपये में देखें पठान
    5/6

    आज और कल 200 रुपये में देखें पठान

    फ‍िल्‍म की सफलता से उत्‍साहित यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने शुक्रवार को ‘पठान डे' सेलिब्रेट किया। इसके तहत तमाम नेशनल चेन्‍स जैसे- पीवीआर, सिनेपोलिस, आईनॉक्‍स आदि में फ‍िल्‍म पठान को फ्लैट 110 रुपये में दिखाया गया। यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने वीकेंड में भी फ‍िल्‍म के टिकटों के दाम फ्लैट किए हैं और 200 रुपये रखे गए हैं। यह पेशकश पीवीआर, आईनॉक्‍स, सिनेपोलिस समेत तमाम चेन्‍स में की जाएगी।
  • कब कलेक्‍शन पहुंचेगा एक हजार करोड़ के पार
    6/6

    कब कलेक्‍शन पहुंचेगा एक हजार करोड़ के पार

    पठान के मेकर्स की कोशिश इस फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन एक हजार करोड़ रुपये से ऊपर ले जाना है। सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार का दिन कमाई के लिहाज से बहुत खास नहीं रहा और फ‍िल्‍म दुनियाभर में लगभग 5 करोड़ रुपये कमा पाई। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कार्तिक आर्यन की शहजादा और मार्वल की एंट-मैन 3 भी रिलीज हो गई हैं। दोनों ही फ‍िल्‍में ठीकठाक परफॉर्म कर रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि पठान इस वीकेंड पर कितना दम दिखा पाती है। तस्‍वीरें : यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »