• होम
  • फ़ोटो
  • साइंटिस्‍ट ने पानी में बनाया ‘घर', 100 दिनों के लिए रहने गए, 30 दिनों में कर डाली बड़ी खोज!

साइंटिस्‍ट ने पानी में बनाया ‘घर', 100 दिनों के लिए रहने गए, 30 दिनों में कर डाली बड़ी खोज!

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • साइंटिस्‍ट ने पानी में बनाया ‘घर', 100 दिनों के लिए रहने गए, 30 दिनों में कर डाली बड़ी खोज!
    1/5

    साइंटिस्‍ट ने पानी में बनाया ‘घर', 100 दिनों के लिए रहने गए, 30 दिनों में कर डाली बड़ी खोज!

    दुनिया में लोग क्‍या-क्‍या नहीं कर रहे! विज्ञान की दुनिया में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं। साइंटिस्‍ट सबकुछ खोजना चाहते हैं, जिससे लोग अंजान हैं। पानी के अंदर मछलियों समेत तमाम जलीय जीव रहते हैं, लेकिन क्‍या इंसान वहां रहने के बारे में सोच सकता है? सोच तो सकता है! इसीलिए तो एक अमेरिकी साइंटिस्‍ट लगभग महीने भर से पानी के अंदर रह रहे हैं। पानी में उनका ठिकाना फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे है, जहां वह 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के एक कैप्‍सूल में रह रहे हैं। वैज्ञानिक 100 दिनों के लिए पानी में रहने गए हैं। उन्‍होंने दावा किया है पानी में रहते हुए उन्‍हें 30 दिन हो गए हैं और वैज्ञानिक ने एक बड़ी खोज कर डाली है।
  • पानी में रहने वाले वैज्ञानिक को जानिए
    2/5

    पानी में रहने वाले वैज्ञानिक को जानिए

    रिपोर्टों के अनुसार, साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी 100 दिनों के लिए पानी में रहने गए हैं। उन्‍हें सोशल मीडिया में ‘डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है। पानी में रहकर जोसेफ डिटुरी जानना चाहते हैं कि हमारा शरीर अत्यधिक दबाव के दीर्घकालिक जोखिम पर कैसे रिएक्‍ट करता है। पानी में एक महीने रहने के बाद उनकी टीम ने एक वैज्ञानिक खोज का दावा किया है।
  • क्‍या खोज की अमेरिकी साइंटिस्‍ट ने
    3/5

    क्‍या खोज की अमेरिकी साइंटिस्‍ट ने

    डॉ डिटुरी ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि उन्‍हें एक सिंगल-कोशिका वाला जीव मिला है। इस जीव के बारे में डिटुरी और उनकी टीम का मानना है कि यह विज्ञान के लिए बिल्कुल नई प्रजाति है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस इलाके के पानी में हजारों बार गोता लगाया है, लेकिन अबतक सिंगल कोशिका वाले इस जीव को नहीं देखा गया था। हालांकि इस खोज की पुष्टि होना अभी बाकी है। जांच के बाद ही निष्‍कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा।
  • पानी में बनाई है छोटी सी लैब
    4/5

    पानी में बनाई है छोटी सी लैब

    डिटुरी और उनकी टीम पानी में जिस 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के कैप्‍सूल में है, वह एक छोटी सी भी लैब है। डिटुरी और टीम को उम्‍मीद है कि इस लैब के जरिए वह कुछ और खोजों को दुनिया के सामने ला पाएंगे। पानी में रहते हुए प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी की बारीकी से निगरानी की जा रही है। अक्‍सर उनके यूरीन और ब्‍लड के सैंपल लिए जाते हैं। जांच की जाती है कि प्रोफेसर पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं या नहीं। साथ ही मनोवैज्ञानिक और एक मनोचिकित्सक भी उन्‍हें मॉनिटर कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि सीमित वातावरण में रहने का क्‍या मानसिक असर होता है।
  • 100 दिन पानी में रहे तो बन जाएगा रिकॉर्ड
    5/5

    100 दिन पानी में रहे तो बन जाएगा रिकॉर्ड

    पानी में रहने का अबतक का सबसे लंबा रिकॉर्ड 73 दिनों का है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए प्रोफेसर डिटुरी को 14 मई तक फ्लोरिडा लैगून में रहना होगा। वह 1 मार्च को पानी में उतरे थे। दिलचस्‍प यह भी है कि प्रोफेसर डिटुरी समुद्र विज्ञानी नहीं है। अमेरिकी नौसेना में 28 साल तक सर्विस करने के बाद उन्होंने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल की थी। तस्‍वीरें Unsplash व अन्‍य से। साइंटिस्‍ट की तस्‍वीरें छोड़ सभी सांकेतिक।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »