Windows 7 और Windows 8.1 यूज़र्स को फ्री मिलेगा Windows 11 अपग्रेड!

लीक हुए Windows 11 बिल्ड में Windows 7 और Windows 8.1 की प्रोडक्ट कॉन्फिगरेशन कीज़ मिली हैं, जो यूज़र्स को मुफ्त अपग्रेड के रूप में विंडोज़ 11 पर लाने का संकेत हो सकती हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जून 2021 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Windows 11 को 24 जून को लॉन्च किया जाना है
  • नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लीक हुए बिल्ड में मिली कई कॉन्फिगरेशन कीज़
  • Windows 7 और Windows 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को फ्री अपग्रेड मिलने की संभावना

Windows 11 को 24 जून को रिलीज़ किया जाना है

Windows 11 को सिर्फ Windows 10 यूज़र्स के लिए ही नहीं, बल्कि Windows 7 और Windows 8.1 चलाने वालों के लिए भी फ्री अपग्रेड के तौर पर उपलब्ध कराया जा सकता है। नए Microsoft ऑपरेटिंग सिस्टम की आधिकारिक घोषणा से पहले अपग्रेड सपोर्ट को लेकर एक लीक सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 10 के रिलीज़ के समय भी कुछ इसी प्रकार का अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया था, जिसमें Windows 7 और Windows 8 यूज़र्स को फ्री अपग्रेड मिला था। उस समय इसके पीछे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नए विंडोज़ पर लाना एक कारण था, जिसके बाद कंपनी ने पिछले साल Windows 7 के लिए यूज़र सपोर्ट भी खत्म कर दिया था।

XDA Developers ने लीक हुए Windows 11 बिल्ड में कुछ प्रोडक्ट कॉन्फिगरेशन कीज़ देखीं, जिनमें Windows 7 और Windows 8.1 के टाइटल हैं। ये कीज़ माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पुराने विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के यूज़र्स को मुफ्त अपग्रेड के रूप में विंडोज़ 11 पर लाने का संकेत हो सकती हैं।

हालांकि, दिलचस्प बात है कि Windows 8 कॉन्फिगरेशन इन कीज़ का हिस्सा नहीं है। इससे पता चलता है कि विंडोज़ 8 यूज़र्स को विंडोज 11 में जाने से पहले Windows 8.1 में अपग्रेड करने की आवश्यकता हो सकती है।

एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Statcounter द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मई तक 15.52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Windows 7 ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 के बाद दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके बाद Windows 8.1 है, जिसकी 3.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके विपरीत, Windows 8 की मात्र 1.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Advertisement

Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम 24 जून को लॉन्च होना है, लेकिन इसकी रिलीज़ से पहले ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम को इसके लीक बिल्ड के जरिए देखा जा चुका है। इसमें नया स्टार्ट मेन्यू शामिल होगा और कंपनी ने इंटरफेस में भी कई बदलाव किए हैं, जिससे देखने में यह Windows 10 से काफी अलग हो गया है। यह तो स्पष्ट है कि Windows 10 यूज़र्स को नया वर्ज़न फ्री अपग्रेड के रूप में मिलेगा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पुरानी पीढ़ी के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तुरंत उपलब्ध होगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.