माइक्रोसॉफ्ट का खुलासा, 2017 में विंडोज़ 10 में आएंगे 2 बड़े अपडेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 10:47 IST
टेक्नोलॉजी दिग्गज़ माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया है कि कंपनी विंडोज़ 10 के लिए अगले साल गको बड़े अपडेट जारी करेगी। ये अपडेट 2016 में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी के मौके पर तीसरे और फाइनल अपडेट के बाद ही होंगे।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में पिछले हफ्ते लिखा, ''विंडोज़ 10 वर्ज़न 1607 हमारे द्वारा जारी किया गया तीसरा विंडोज़ 10 फीचर अपडेट है। विंडोज़ 10 की तरफ बढ़ रहे ऑर्गनाइज़ेशन से मिले फीडबैक के आधार पर  2016 में मिलने वाला यह हमारा आखिरी फीचर अपडेट होगा। इसके बाग 2017 में दो और फीचर अपडेट जारी किए जाना बाकी है।''

विंडोज़ सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 के लिए पहले बड़े अपडेट को रेडस्टोन 2 कोडनेम दिया गया है। इसे 2017 की शुरुआत में रिलीज़ किया जाएगा और कोडनेम रेडस्टोन 3 नाम से दूसरे अपडेट को 2017 की गर्मियों तक जारी किया जा सकता है।

यह अपडेट पैटर्न थ्रेशहोल्ड द्वारा दिए जाने वाले अपडेट की तरह ही है। थ्रेशहोल्ड 2 से पहले थ्रेशहोल्ड 1 की तरह रेडस्टोन 2 की तुलना में रेडस्टोन 3 एक छोटा अपडेट है। इसके अलावा इससे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए साल में दो बार अपडेट साइकल के संकेत भी मिलते हैं।
Advertisement

रेडस्टोन 1 अपडेट को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट के तौर पर भी जाना जाता है। इन अपडेट को विंडोज़ 10 पीसी और टैबलेट यूज़र के लिए 2 अगस्त से जारी कर दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने मार्च में एनुअल बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट को जारी करने की घोषणा की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.