वेस्टर्न डिजिटल ने भारत में 2 नए हार्ड ड्राइव उतारे

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 12:34 IST
ख़ास बातें
  • 'माई पासपोर्ट' और 'माई बुक' हार्ड ड्राइव पासवर्ड प्रोटेक्शन से लैस हैं
  • पोर्टेबल हार्ड ड्राइव 'माई पासपोर्ट' की कीमत 7,980 रुपये से शुरू होती है
  • डेस्कटॉप हार्ड ड्राइव 'माई बुक' की कीमत 13,050 रुपये से शुरू होती है
अमेरिकी डेटा स्टोरेज कंपनी वेस्टर्न डिजिटल ने बुधवार को दो नए हार्ड ड्राइव भारतीय बाजार में उतारे। 'माई पासपोर्ट' और 'माई बुक' नामक हार्ड ड्राइव पासवर्ड प्रोटेक्शन और हार्डवेयर एनक्रिप्शन से लैस हैं।

पोर्टेबल हार्ड ड्राइव 'माई पासपोर्ट' एक टीबी, दो टीबी और चार टीबी की क्षमता में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें क्रमश: 7,980 रुपये, 11,910 रुपये और 17,140 रुपये है।
Advertisement

डेस्कटॉप हार्ड ड्राइव 'माई बुक' तीन टीबी, चार टीबी, छह टीबी और आठ टीबी की क्षमता में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 13,050 रुपये, 16,470 रुपये, 26,600 रुपये और 29,500 रुपये है।

वेस्टर्न डिजिटल के निदेशक (कंटेट सोल्यूशन बिजनेस) खालिद वानी ने एक बयान में कहा, "डेटा का प्रयोग दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए व्यक्तिगत डेटा समाधान के महत्व को दोहराते हुए ये उत्पाद पेश किए हैं।"
Advertisement

ये डिवाइस काले, लाल, सफेद और नीले रंग में उपलब्ध हैं और इनके साथ दो साल की वारंटी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.