Samsung Notebook 9 Pen (2019) लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी ने कनवर्टिबल लैपटॉप रेंज में Samsung Notebook 9 Pen को लॉन्च कर दिया है।

Samsung Notebook 9 Pen (2019) लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Samsung Notebook 9 Pen (2019) लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

ख़ास बातें
  • 14 दिसंबर से मिलने लगेगा 2-इन-1 लैपटॉप
  • Samsung Notebook 9 Pen (2019) की कीमत से पर्दा नहीं उठा है
  • 13.3 इंच और 15 इंच दो डिस्प्ले मॉडल मिलेंगे
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी ने कनवर्टिबल लैपटॉप रेंज में Samsung Notebook 9 Pen को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी नोटबुक 9 पेन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 13 इंच और दूसरा 15 इंच डिस्प्ले के साथ। 13 इंच वाला मॉडल इंप्रूव एस पेन और बड़े बैटरी सेल के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही वेरिएंट विंडोज 10 ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। आइए अब आपको Samsung Notebook 9 Pen के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Samsung Notebook 9 Pen (2019) की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग नोटबुक 9 पेन (2019) की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। बता दें कि, दक्षिणी कोरिया में दोनों ही मॉडल 14 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 2019 के शुरुआत में Samsung Notebook 9 Pen (2019) ब्राजील, हॉन्ग-कॉन्ग और यूएस मार्केट में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।  
 

Samsung Notebook 9 Pen (2019) के फीचर्स

नया नोटबुक 9 पेन का फ्रेम मेटल-एल्युमिनियम का बना है। Notebook 9 Pen (2019) को ओसियन ब्लू और प्लेटिनम व्हाइट रंग में उतारा गया है। बता दें कि नया Samsung Notebook 9 Pen (2019) को खरीदने पर ग्राहकों को तीन महीने के लिए Myscript Nebo ऐप फ्री दिया जाएगा।
 

Samsung Notebook 9 Pen (2019) स्पेसिफिकेशन

सैमसंग नोटबुक 9 पेन (2019) के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, एक 13.3 इंच और दूसरा 15 इंच डिस्प्ले के साथ। दोनों ही वेरिएंट फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता हैं। 2-इन-1 नोटबुक में 8वें जेनरेशन का इंटेल आई7 प्रोसेसर, इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स/ Nvidia जीफोर्स एमएक्स150 (2 जीबी), 16 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम और 512 जीबी PCIe NVMe एसएसडी सपोर्ट है।

अब बात कनेक्टिविटी की। Notebook 9 Pen (2019) में 2एक्स थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, 1एक्स यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, हेडफोन/माइक कॉम्बो जैक और यूएफएस/माइक्रोएसडी कार्ड कॉम्बो जैक मिलेगा। इसके अलावा 2X2 वाई-फाई 802.11एसी, फेशियल रिक्गनिशन, फिंगरप्रिंट सेंसर और एचडी आईआर फ्रंट कैमरा दिया गया है। एकेजी स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जोकि थंडरएम्प ऑडियो (ThunderAmp audio) तकनीक से लैस हैं। Notebook 9 Pen (2019) बैकलिट कीबोर्ड और बिल्ट-इन एस पेन के साथ आएगा।

नोटबुक 9 पेन (2019) 13.3 इंच वेरिएंट की लंबाई-चौड़ाई 307.9x206.2x14.9-15.9 मिलीमीटर और 15 इंच वेरिएंट की 347.9x229.x16.9 मिलीमीटर है। इनका वजन क्रमश: 1.12 किलोग्राम और 1.56 किलोग्राम है। दोनों में एल्युमिनियम शेल है जो 54Wh बैटरी सेल के साथ आता है, केवल इतना ही नहीं Notebook 9 Pen (2019) में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »