RedmiBook सीरीज़ आज दोपहर 12 बजे होगी भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

RedmiBook सीरीज़ को भारत में आज दोपहर 12 बजे वर्चुल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। यह रेडमी ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च होने वाले पहले लैपटॉप होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 अगस्त 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook सीरीज़ में मिल सकता है 15-इंच और 14-इंच का मॉडल
  • रेडमी बुक 15 की कीमत 50,000 रुपये के अंदर हो सकती है
  • आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा लैपटॉप
RedmiBook सीरीज़ भारत में आज 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी। रेडमी बुक सीरीज़ में शाओमी सब-ब्रांड रेडमी के पहले लैपटॉप शामिल होंगे, जिन्हें भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, चीनी कंपनी ने इससे पहले रेडमी बुक लैपटॉप्स को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन इनमें से कोई भी लैपटॉप भारत में अब-तक पेश नहीं किया गया है। हालांकि, भारत में Mi ब्रांड के तहत लैपटॉप्स पेश किए जा चुके हैं। RedmiBook 15 और RedmiBook 14 को लेकर माना जा रहा है कि इन्हें आज भारत में पेश किया जा सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह 11 जनरेशन इंटेल कोर आई3 र आई5 प्रोसेसर से लैस होंगे।
 

RedmiBook series India launch livestream details

RedmiBook सीरीज़ को भारत में आज दोपहर 12 बजे वर्चुल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से किया जाएगा। यह रेडमी ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च होने वाले पहले लैपटॉप होंगे। Xiaomi इस इवेंट मे रेडमी बुक सीरीज़ की कीमत, उपलब्धता और कॉन्फिग्रेशन से जुड़ी जानकारी देंगे।
Advertisement
 
 

RedmiBook series price in India (expected)

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस सीरीज़ के तहत कितने मॉडल्स को भारत में पेश किया जाने वाला है। लेकिन RedmiBook 15 की भारतीय कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 50,000 रुपये के अंदर होगी। कंपनी ने टीज़ किया है कि यह लैपटॉप चारकोल ग्रे कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।
 

RedmiBook series specifications (expected)

शाओमी ने पुष्टि की है कि रेडमी बुक में 15.6 इंच डिस्प्ले फीचर किया जाएगा और यह 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके अलावा, लीक जानकारी में सामने आया ता कि यह लैपटॉप Windows 10 पर काम करेगा और इसमें फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ कम से कम 8 जीबी रैम मिलेगी। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो रेडमी बुक 15 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें डुअल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ वी5.0 के साथ-साथ यूओसबी 3.1 टाइप-सी, यूएसबी टाइप-ए, यूएसबी 2.0, एचडीएमआई और ऑडियो जैक शामिल होगा। लैपटॉप में 65 वॉट चार्जर भी मिल सकता है।

अटकलें यह भी है कि रेडमी बुक 15 के साथ शाओमी 14 इंच का रेडमी बुक मॉडल भी भारतीय मार्केट के लिए लेकर आने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RedmiBook series, RedmiBook, RedmiBook 15, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.