RedmiBook Air 13 लैपटॉप लॉन्च, Intel Core i5 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम से है लैस

RedmiBook Air 13 को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है, जो हैं 8 जीबी + 512 जीबी SSD और दूसरा है 16 जीबी + 512 जीबी SSD। 8 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 50,600 रुपये) है, जबकि 16 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (लगभग 56,000 रुपये) हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अगस्त 2020 14:58 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook Air 13 फिलहाल चीन में हुआ है लॉन्च
  • रेडमीबुक एयर 13 की सेल 17 अगस्त से शुरू होगी
  • ग्लोबल लॉन्च को लेकर नही दी गई कोई जानकारी

RedmiBook Air 13में 41Wh बैटरी दी गई है

RedmiBook Air 13 लैपटॉप को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, यह Xiaomi सब-ब्रांड के Air सीरीज़ का लेटेस्ट लैपटॉप है। यह पतला व हल्का लैपटॉप 10th जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और इंटीग्रेट ग्राफिक्स से लैस है। रेडमीबुक एयर 13 दो कॉन्फिग्रेशन और सिंगल कलर वेरिएंट में आया है। जहां रेडमीबुक एयर को शाओमी के सब-ब्रांड Redmi पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया गया है, वहां आज कंपनी अपना पहला गेमिंग लैपटॉप चीन में लॉन्च करने वाली है।
 

RedmiBook Air 13 price

जैसे कि हमने बताया RedmiBook Air 13 को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है, जो हैं 8 जीबी + 512 जीबी SSD और दूसरा है 16 जीबी + 512 जीबी SSD। 8 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 50,600 रुपये) है, जबकि 16 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (लगभग 56,000 रुपये) हैं। यह लैपटॉप सिंगल कलर वेरएिंट में पेश किया गया है। चीन में फिलहाल इस लैपटॉप की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, वहीं सेल 17 अगस्त से शुरू की जाएगी।  
Advertisement

वहीं, अभी लैपटॉप की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

RedmiBook Air 13 specifications, features

रेडमीबुक एयर 13 विंडो 10 प्री-इंस्टॉल के साथ आता है। इसमें 13.3 इंच का 2,560x1,600 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसके अलावा नोटबुक में 300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत sRGB कलर स्पेस कवरेज दी गई है। लैपटॉप के तीनों किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं, लेकिन बॉटम बेजल थोड़ा मोटा है। रेडमीबुक एयर 13 में वेबकैम मौजूद नहीं है। इसके अलावा लैपटॉप क्वाड-कोर 10th जनरेशन Intel Core i5-10210Y CPU से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1 गीगाहर्ट्ज़ है। वहीं, लैपटॉप में 16 जीबी तक का DDR3 रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स हैंडल करने के लिए इसमें इंटेल इंटीग्रेट ग्राफिक्स चिपसेट मौजूद है।
Advertisement

रेडमीबुक एयर 13 में 41Wh बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह इस्तेमाल के आधार पर 8 घंटे तक साथ देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। लैपटॉप 12.99mm मोटा है और इसका भार 1.05 किलोग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.05 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.