Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition और Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition लॉन्च, जानें कीमत

RedmiBook Pro 14 Ryzen Edition के AMD Ryzen 5 5500U की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,834 रुपये) है, जबकि इसके AMD Ryzen 7 5700U वेरिएंट की कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 53,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 मई 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Book Pro 14 और 15 को फरवरी में किया गया था लॉन्च
  • दोनों नए मॉडल्स में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है
  • प्रोसेसर के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल्स की तरह ही हैं
Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition और Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, कंपनी ने इससे पहले फरवरी महीने में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 लैपटॉप्स को लॉन्च किया था। जैसे कि नाम से समझ आता है कि कंपनी ने इन दो लैपटॉप में इंटेल चिपसेट की जगह AMD Ryzen प्रोसेसर दिया है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ में यूं तो यह दोनों लैपटॉप पिछले मॉडल्स के समान हैं, हालांकि इनमें प्रोसेसर के अलावा भी थोड़े बहुत बदलाव मौजूद हैं। याद दिला दें, रेडमी बुक प्रो 14 और रेडमी बुक प्रो 15 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-11300H और Core i7-11370H प्रोसेसर से लैस थे। लेकिन नए मॉडल्स में दो नहीं बल्कि चार AMD प्रोसेसर मौजूद है।
 

Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition, Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition price, availability

RedmiBook Pro 14 Ryzen Edition के AMD Ryzen 5 5500U की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,834 रुपये) है, जबकि इसके AMD Ryzen 7 5700U वेरिएंट की कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 53,000 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर RedmiBook Pro 15 Ryzen Edition के AMD Ryzen 5 5600H की कीमत 4,799 चीनी युआन (लगभग 54,577 रुपये) है, जबकि इसके AMD Ryzen 7 5800H वेरिएंट की कीमत 5,299 चीनी युआन (लगभग 60,241 रुपये) है।
 

Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition, Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition speciffication

Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition लैपटॉप में 2.5K (2,560x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है और इसका स्क्रीन साइज़ 14 इंच है। लैपटॉप 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 88.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 300 एनआईटी पीक ब्राइटनेस और डीसी डिमिंग के साथ आता है। Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition लैपटॉप में 90Hz 3.2K (3,200x2,000 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है और इसका स्क्रीन साइज़ 15.6 इंच है। लैपटॉप 89.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और डीसी डिमिंग के साथ आता है।

Redmi Book Pro 14/15 Ryzen Edition लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 6, 2 x USB-C पोर्ट, 1 xUSB 2.0 पोर्ट, 1 x USB 3.2 पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और एचडीएमआई आउट शामिल है।

RedmiBook Pro 14 Ryzen Edition में 56Whr बैटरी मिलती है, जिसके लिए एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक बैकअप देने का दावा किया गया है। लैपटॉप 65W USB Type-C पावर अडेप्टर के साथ आता है। इसका डायमेंशन 315.6x220.4x17.25mm और वज़न 1.46 किलोग्राम है। वहीं, दूसरी ओर RedmiBook Pro 15 Ryzen Edition में 70Whr बैटरी मिलती है, जिसके लिए एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक बैकअप देने का दावा किया गया है। लैपटॉप 100W USB Type-C पावर अडेप्टर के साथ आता है। इसका डायमेंशन 350.1x242.3x17.9mm और वज़न 1.79 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  2. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  2. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  6. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  8. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  9. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  10. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.