13 इंच डिस्प्ले के साथ Microsoft Surface Pro 8 होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक!

टिप्सटर ने Microsoft Surface Pro 8 की डिटेल्स ट्विटर पर पोस्ट की है। पोस्ट के मुताबिक, सरफेस प्रो 8 में 13 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और पतले बेजल्स मौजूद होंगे। इसमें 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया जाएगा और यह Windows 11 के साथ आएगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Pro 8 में मिल सकते हैं डुअल थंडरबोल्ट पोर्ट
  • Microsoft Surface Go 3 को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • Microsoft Surface Pro 8 की कीमत $799 हो सकती है
Microsoft कंपनी 22 सितंबर को Surface hardware इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसके तहत Windows 11 आधारित कम्प्यूटर डिवाइस की नई रेंज पेश की जाएगी। कंपनी इस इवेंट में अपने फ्लैगशिप कंप्यूटिंग डिवाइस के नेक्सट जनरेशन का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इसका नाम Microsoft Surface Pro 8 हो सकता है, जो कि Surface Pro 7 का सक्सेसर होगा। नई लीक से अब संकेत मिलता है कि माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 में 13 इंच डिस्प्ले के साथ पतले स्क्रीन बेजल्स मौजूद होंगे। Microsoft Surface Go 3 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर ने Microsoft Surface Pro 8 की डिटेल्स ट्विटर पर पोस्ट की है। पोस्ट के मुताबिक, सरफेस प्रो 8 में 13 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और पतले बेजल्स मौजूद होंगे। इसमें 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया जाएगा और यह Windows 11 के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में डुअल थंडरबोल्ड पोर्ट दिए जा सकते हैं।

एक अन्य ट्वीट में टिप्सटर ने साझा किया है कि माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 के बेस वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 59,999 रुपये) होगी।

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 लैपटॉप के अलावा, नया Surface Go 3 टैबलेट भी Microsoft के आगामी सरफेस इवेंट में पेश किया जा सकता है। सरफेस गो 3 टैबलेट Surface Go 2 का सक्सेसर होगा और इसका डिज़ाइन अपने पिछले वर्ज़न स मिलता-झुलता होगा। लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में नया टैब अपग्रेड के साथ दस्तक दे सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें इंटेल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। पुरानी लीक्स में इशारा मिला था कि माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो 3 में दो अलग मॉडल्स आ सकते हैं, दोनों ही मॉडल्स इंटेल चिप पर काम करेंगे। एक मॉडल  Intel Pentium Golf 6500Y प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, दूसरे मॉडल को लेकर कहा  जा रहा है कि यह Intel Core i3-10100Y प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेयर किया जाएगा। सरफेस गो 3 में 10.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले और फोल्ड-आउट स्टैंड मिलेगा। कहा जा रहा है कि टैबलेट Magnesium alloy का बना होगा।
Advertisement

Microsoft ने फिलहाल यह खुलासा नहीं किया है कि वह आने वाले इवेंट में कौन-से डिवाइस को लॉन्च करेंगे। कंपनी का सरफेस हार्डवेयर इवेंट 22 सितंबर को 11am ET (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) शुरू होगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

12.50-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2736x1824 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Professional

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.