Microsoft Surface Go 2 और Surface Book 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Microsoft Surface Book 3 डिवाइस 13-इंच और 15-इंच डिस्प्ले साइज़ में उपलब्ध हो सकता है। वहीं, Microsoft Surface Go 2 के एंट्री लेवल मॉडल में 1800x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 11 इंच का डिस्प्ले शामिल होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Go 2 हो सकता है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस
  • Microsoft Surface Book 3 में 10वीं जनरेशन के Intel प्रोसेसर होने का दावा
  • दोनों माइक्रोसॉफ्ट डिवाइस अप्रैल के अंत तक हो सकते हैं लॉन्च

Microsoft Surface 3 में 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर तक का विकल्प हो सकता है


Microsoft अप्रैल के अंत तक एक ऑनलाइन हार्डवेयर ईवेंट की मेजबानी कर सकती है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में अपनी Surface Book 3 और Surface Go 2 डिवाइस लॉन्च कर सकती है। सर्फेस डिवाइसों के लॉन्च की अभी अफवाहें आनी शुरू ही हुई थी कि अब सर्फेस बुक 3 और सर्फेस गो 2 के बारे में कई कथित जानकारी ऑनलाइन सामने आई हैं। अफवाह है कि Microsoft Surface Book 3 की यूरोप में कीमत 1,023 युरो से शुरू होगी और टॉप-एंड मॉडल की कीमत 4,323 युरो तक जा सकती है।
 

Microsoft Surface Book 3 price, specifications (expected)

जर्मन पब्लिकेशन WinFuture ने कथित तौर पर सर्फेस बुक 3 की कीमत की जानकारी हासिल की है। इसके मुताबिक, Microsoft सर्फेस बुक 3 की कीमत 1,000 युरो (लगभग 83,000 रुपये) और 4,000 युरो (लगभग 3,33,900 रुपये) के बीच होगी। यह डिवाइस 13-इंच और 15-इंच डिस्प्ले साइज़ में उपलब्ध हो सकता है। यह भी खबर है कि यह 10वीं जनरेशन के Intel Core i5-10210U और Intel Core i7-10510U CPU के विकल्पों में आएगा। रैम के भी विकल्प होंगे, जिनमें 16 जीबी और 32 जीबी रैम होगी और NVMe SSD विकल्पों में 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज होगी। यह भी जानकारी आई है कि इसमें एक अतिरिक्त ग्राफिक्स यूनिट बिल्ट-इन आएगी।
 

Microsoft Surface Go 2 price, specifications (expected)

सरफेस गो 2 की कीमत 500 युरो (लगभग 41,700 रुपये) और 1,000 युरो (लगभग 83,400 रुपये) के बीच बताई जा रही है। सरफेस गो 2 के एंट्री लेवल मॉडल में 1800x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 11 इंच का डिस्प्ले शामिल होगा। यह इंटेल पेंटियम गोल्ड 4425वाई प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल फ्लैश मेमोरी होने उम्मीद है। कहा जा रहा है कि Microsoft Surface Go 2 4जी एलटीई मॉडल होगा, जो 128 जीबी एसएसडी के साथ आएगा।

Surface Go 2  का हाई-एंड मॉडल Intel Core m3-8100Y प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी / 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज शामिल होगी। एक एलटीई विकल्प भी बताया गया है, लेकिन केवल 128 जीबी मॉडल के साथ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  2. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  3. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  4. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  5. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  7. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  8. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  10. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.