माइक्रोमैक्स ने 10,499 रुपये में लॉन्च किया लैपटॉप

माइक्रोमैक्स ने 10,499 रुपये में लॉन्च किया लैपटॉप
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपना नया कैनवस लैपबुक एल1160 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। नए लैपबुक की कीमत 10,499 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर मिलेगा। नया माइक्रोमैक्स लैपबुक ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में कैनवस लैपबुक एल1161 लॉन्च किया था। नए लैपबुक में पिछले लैपबुक की तरह बिल्ट-इन 3जी सिम सपोर्ट मौजूद नहीं है।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 में (1366 x 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 11.6 इंच मल्टीटच आईपीएस डिस्प्ले है। विंडोज 10 ओएस पर चलने वाले इस लैपबुक में 1.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए इंटेल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है।

नए कैनवस लैपबुक एल1160 में 2 जीबी रैम है। लैपटॉप 32 जीबी इंनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप ट्रैकपैड के साथ बिल्ट-इन कीबोर्ड से लैस है। लैपटॉप में वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है।

लैपटॉप का डाइमेंशन 295.5×199.5x18 मिलीमीटर और वजन 1.13 किलोग्राम है। माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 में 4100 एमएएच बैटरी है जबकि लैपबुक एल1161 में 5000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई थी।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक ईदरनेट पोर्ट है।

अकटूबर में लॉन्च हुए माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1161 में 1.83 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। लैपबुक विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह डुअल स्पीकर के साथ आता है। इसमें 11.6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाई जा सकती है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में बैटरी 11 घंटे तक चलेगी। इस लैपबुक का वज़न 1.3 किलोग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Canva
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »