माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप, कीमत 14,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप, कीमत 14,000 रुपये से कम
विज्ञापन
लैपटॉप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कैनवस लैपबुक लॉन्च किया है। इस मौके पर कंपनी ने कहा कि उसका अगले 12-18 महीनों में लैपटॉप सेगमेंट के मार्केट शेयर में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है।

कंपनी ने अपना कैनवस लैपबुक 13,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह शुक्रवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। लैपटॉप सेगमेंट में माइक्रोमैक्स की भिड़ंत एचपी, डेल और लेनेवो जैसे नामी ब्रांड से होगी।

माइक्रोमैक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुभाजित सेन ने कहा, ''माइक्रोमैक्स ने हमेशा से बेहतरीन टेक्नोलॉजी को कंज्यूमर की जरूरतों और बजट से जोड़ने की कोशिश की है। कैनवस लैपबुक सस्ते कंप्यूटर की जरूरत को पूरा करेगा।"

उन्होंने कहा, ''लैपटॉप कैटेगरी में एंट्री के साथ हमारा मकसद अगले 12-18 महीनों में 10 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा करना है।''

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक में 1.83 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लैपबुक विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह डुअल स्पीकर के साथ आएगा। इसमें 11.6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाई जा सकती है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में बैटरी 11 घंटे तक चलेगी। इस लैपबुक का वज़न 1.3 किलोग्राम है।

इसके साथ माइक्रोमैक्स ने अपना सेकेंड जेनरेशन लैपटैब भी पेश किया है। लैपटैब एलटी7777 की कीमत 17,999 रुपये है और यह मंगलवार से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »