Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition भारत में लॉन्च, Xiaomi के इन लैपटॉप का दाम 41,999 रुपये से शुरू

भारत में Mi Notebook 14 के 256 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 41,999 और 512 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। Nvidia GeForce MX250 जीपीयू के साथ आने वाले एक मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जून 2020 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook 14 Horizon Edition की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है
  • Mi Notebook 14 को कंपनी ने 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किया है लॉन्च
  • दोनों लैपटॉप 10th Gen Intel Core प्रोसेसर और बेहद पतली बेज़ल्स से हैं लैस

Mi Notebook 14 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों  Xiaomi के देश में पहले लैपटॉप के रूप में आए हैं। मी नोटबुक 14 और मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन लैपटॉप 10th Gen Intel Core प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें वैकल्पिक एनवीडिया जीफोर्स ग्राफिक्स शामिल हैं। नोटबुक में पतले बेज़ेल भी हैं और इसमें साइलेंट के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस मोड भी शामिल हैं। Xiaomi ने अपने मी नोटबुक मॉडल पर मी ब्लेज़ अनलॉक फंग्शनेलिटी भी दी है, जो आपको पासवर्ड डाले बिना, अपने डिवाइस पर अपना Mi Band 3 या Mi Band 4 रखकर सिस्टम को अनलॉक करने का मौका देता है। इसके अलावा, फास्ट फाइल शेयरिंग अनुभव प्रदान करने के लिए Mi Quickshare भी दिया गया है। शाओमी ने जनवरी 2019 में Mi Notebook को भारत में लॉन्च करने पर अपना काम शुरू कर दिया था और अब आखिरकार कंपनी ने Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है।
 

Mi Notebook 14, Mi Notebook 14 Horizon Edition price in India, launch offers

भारत में मी नोटबुक 14 के 256 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 41,999 और 512 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। Nvidia GeForce MX250 जीपीयू के साथ आने वाले एक मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये कीमतें प्रोमोशनल कीमत हैं और केवल 16 जुलाई तक वैध हैं। इसके बाद, Xiaomi के सभी तीन मॉडलों के मूल्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Advertisement

दूसरी ओर, Mi Notebook 14 Horizon Edition के Intel Core i5 मॉडल की शुरूआती कीमत 54,999 रुपये है। नोटबुक में एक इंटेल कोर आई7 विकल्प भी है जिसकी कीमत 59,999 रुपये है।

कंपनी 17 जून से Amazon India, Mi.com, Mi Home Stores और Mi Studio के जरिए देश में Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon Edition की बिक्री शुरू करेगी। नोटबुक जल्द ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी उपलब्ध होंगे।
Advertisement

मी नोटबुक 14 और मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन पर लॉन्च ऑफर भी रखे गए हैं। यदि ग्राहक इन लैपटॉप को एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो उन्हें 2,000 रुपये की तत्काल छूट या कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को लैपटॉप को 9 महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प में खरीदने का मौका भी मिलेगा।
 

Mi Notebook 14 specifications, features

Windows 10 Home पर आधारित मी नोटबुक 14 में 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है। नोटबुक 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर पर काम करता है और एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 512 जीबी तक साटा एसएसडी विकल्प के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल के टॉप और किनारों पर 3 मिलीमीटर पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं। इसमें इन-बिल्ट वेबकैम शामिल नहीं है। इसके लिए कंपनी लैपटॉप के बॉक्स के अंदर एक यूएसबी वेबकैम दे रही है।
Advertisement

Xiaomi का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह 10 घंटे तक चलती है। नोटबुक का वज़न 1.5 किलोग्राम है।
 

Mi Notebook 14 Horizon Edition specifications, features

मी नोटबुक 14 की तरह, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन विंडोज़ 10 होम पर चलाता है और इसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। Mi Notebook 14 Horizon Edition में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-10210यू और इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर के विकल्प हैं, जो ऑनबोर्ड ग्राफिक्स या एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स350 जीपीयू और 8 जीबी डीडीआर4 रैम के साथ आते हैं। लैपटॉप में 3,000 एमबी प्रति सेकंड की बैंडविड्थ के साथ 512  जीबी तक NVMe M.2 एसएसडी दी गई है।
Advertisement

Xiaomi ने Mi Notebook 14 Horizon Edition पर एक मटैलिक चेसिस दी है, जिसमें एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम अलॉय का फ्रेमवर्क है। 14 इंच के डिस्प्ले को शामिल करने के बावजूद यह 13.3 इंच की नोटबुक के फुटप्रिंट की पेशकश करता है। इसके अलावा आपको डिस्प्ले पैनल के किनारों और टॉप पर 3 मिलीमीटर बेज़ल्स मिलते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट को सक्षम करने के लिए नोटबुक के साथ बॉक्स में एक यूएसबी वेब कैमरा भी आता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, दो यूएसबी 3.1 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। एक चिकलेट-स्टाइल कीबोर्ड है, जिसमें सीज़र मैकेनिज़्म और 1.3 मिलीमीटर की (key) ट्रेवल है। कीबोर्ड एक मल्टीटच-सपोर्टिंग ट्रैकपैड के साथ आता है।
Advertisement

Mi Notebook 14 Horizon Edition स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है और इसमें डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग शामिल है। Xiaomi लैपटॉप Mi Blaze Unlock और Mi Quickshare फीचर्स से लैस आता है। इसके अलावा इसमें आपको एक 46Wh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, light, and well built
  • Good overall performance
  • Comfortable keyboard
  • Bad
  • No integrated webcam
  • Body gets hot when heavily stressed
  • USB Type-C, NVMe SSD only on higher priced variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स350

वज़न

1.35 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.