LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज

LG Gram 14 (2026) को प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें 14 इंच IPS डिस्प्ले, 72Wh बैटरी और AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 12:55 IST
ख़ास बातें
  • LG Gram 14 (2026) का वजन 1.12 किलोग्राम
  • इसमें है 72Wh बैटरी के साथ Ryzen AI 400 प्रोसेसर
  • 32GB तक रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD से लैस

Photo Credit: LG

LG ने अपनी 2026 Gram फैमिली के तहत नया Gram 14 सीरीज मॉडल आधिकारिक तौर पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह लाइनअप का सबसे छोटा मॉडल है, जिसमें 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका वजन सिर्फ 1.12 किलोग्राम है और मोटाई 15.7mm है। लैपटॉप में 72Wh बैटरी दी गई है और यह AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है।

कीमत की बात करें तो जापान में LG Gram (2026) की शुरुआती कीमत JPY 215,820 रखी गई है, जो करीब 1.27 लाख रुपये के आसपास है। टॉप वेरिएंट की कीमत JPY 349,800 यानी लगभग 2.05 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने अभी अन्य बाजारों के लिए कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG Gram 14 में 14 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह मॉडल 15, 16 और 17 इंच वर्जन के साथ 2026 Gram सीरीज का हिस्सा है। चेसिस हल्का रखने के बावजूद इसमें 72Wh बैटरी दी गई है, जो 14 इंच के इस साइज में बड़ी मानी जाती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो Gorgon Point प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बेस वेरिएंट में Ryzen AI 5 435 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलता है। हाई एंड वर्जन में Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 32GB तक रैम का ऑप्शन उपलब्ध है।

कंपनी ने अभी ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आने वाले महीनों में अन्य बाजारों के लिए उपलब्धता की जानकारी सामने आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.