सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स

बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम से शुरू होता है जिसके साथ में 64 जीबी स्टोरेज पेअर की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 09:48 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 680 चिपसेट है।
  • Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट मिलता है।

Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने टैबलेट सेग्मेंट में नया डिवाइस पेश किया है। कंपनी ने अफॉर्डेबल टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus पेश किया है। टैबलेट में 11.45 इंच का डिस्प्ले है जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इसमें 4 जीबी से लेकर 8 जीबी तक रैम वेरिएंट्स पेश किए हैं। टैबलेट में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Lenovo Tab K11 Plus price

Lenovo Tab K11 Plus की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक अधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस देखें तो कहा जा सकता है कि यह काफी अफॉर्डेबल प्राइस में उपलब्ध करवाया जा सकता है। 
 

Lenovo Tab K11 Plus specifications

Lenovo Tab K11 Plus टैबलेट में 11.45 इंच का डिस्प्ले है जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग आदि के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें दिया गया है। बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम से शुरू होता है जिसके साथ में 64 जीबी स्टोरेज पेअर की गई है। उसके बाद 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है। इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। 

टैबलेट में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Tab K11 Plus में 8600mAh की बैटरी है, साथ में 20W चार्जर एडेप्टर है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट मिलता है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे चल सकता है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्टेड 4 स्पीकर हैं, और 2 माइक्रोफोन हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  2. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  4. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  5. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  6. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  7. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  8. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  9. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  10. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.