लैपटॉप में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 32 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Lenovo
Lenovo ने नया लैपटॉप Legion 5 15IAX11 अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है।
Lenovo ने नया लैपटॉप Legion 5 15IAX11 अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। यह लैपटॉप Intel Core 7 और Intel Core 9 सीरीज के प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इसमें 15.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 32 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Lenovo Legion 5 15IAX11 लैपटॉप को Eclipse Black और Glacier White कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशंस के साथ यह लिस्टेड है।
Lenovo Legion 5 15IAX11 में 15.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह लैपटॉप 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने Intel Core 7 और Intel Core Ultra 9 Series 2 चिप लगाई है। यह Windows 11 Pro पर रन करता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। लैपटॉप में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इसमें कई AI फीचर्स का समावेश है जिनके लिए यह Intel AI Boost तकनीकी से लैस होकर आता है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 5070 जीपीयू इसमें मिल जाता है। कंपनी ने 32 जीबी तक DDR5 RAM और 2TB तक PCIe SSD स्टोरेज इसमें दी हुई है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, HDMI 2.1, 3.5mm हेडफोन जैक, Ethernet (RJ-45) जैसे विकल्प दिए हैं। यह 2W के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। इसमें डुअल माइक्रोफोन एर्रे का सपोर्ट है। लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का वेबकैम है। इसमें 80Wh Li-ion बैटरी दी गई है। कहा गया है कि यह 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके डाइमेंशन 344 x 244.5 x 18.95 mm हैं और वजन 1.93kg है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ