16GB रैम, 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला Infinix InBook X2 Plus लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix InBook X2 Plus का डिस्प्ले 15.6 इंच का है जो कि एक फुलएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Infinix InBook X2 Plus का डिस्प्ले 15.6 इंच का है
  • Infinix InBook X2 Plus में कंपनी ने बैकलिट कीबोर्ड दिया है
  • लैपटॉप की बैटरी कैपिसिटी 50Wh की है

Infinix InBook X2 Plus को ब्लू, ग्रे और रेड कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

Infinix ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप InBook X2 Plus लॉन्च किया है। लैपटॉप डिजाइन में काफी पतला है और साथ ही हल्का भी है। डिवाइस में 11th Gen Intel Core प्रोसेसर है। इसका डिस्प्ले 15.6 इंच का है जो कि एक फुलएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ ही फुलएचडी वेबकैम भी दिया गया है। आने वाले दिनों में इसकी सेल शुरू होने की बात कही गई है। लैपटॉप की कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Infinix InBook X2 Plus price in India, availability

Infinix InBook X2 Plus को Flipkart पर लिस्ट किया गया है। डिवाइस के बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 32,990 रुपये है। प्रोसेसर के लिए कस्टमर्स को 11th Gen Intel Core i3, Core i5, या Core i7 में से चुनने का ऑप्शन मिल जाता है। इसका 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल भी खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 52,990 रुपये है। लैपटॉप को ब्लू, ग्रे और रेड कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Infinix InBook X2 Plus specifications, features

Infinix InBook X2 Plus का डिस्प्ले 15.6 इंच का है जो कि एक फुलएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,080 पिक्सल है। डिस्प्ले में 300 निट्स की ब्राइटनेस है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले के साथ ही फुलएचडी वेबकैम भी दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश है। यह लैपटॉप आउट ऑफ द बॉक्स Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। डिवाइस साइज में काफी कॉमपेक्ट है। बॉडी एल्यूमिनियम एलॉय से बनी हुई है और यह 1.49mm साइज के साथ काफी स्लिम है। डिवाइस का वजन 1.58kg है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल हैं। इसमें डुअल माइक्रोफोन और 1.5W के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। 

Infinix InBook X2 Plus में कंपनी ने बैकलिट कीबोर्ड दिया है। लैपटॉप की बैटरी कैपिसिटी 50Wh की है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 10 घंटे का बैकअप दे सकती है। इसमें 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग फीचर है। कनेक्टिविटी के लिए यह Wi-Fi 5 और Bluetooth v5.1 को सपोर्ट करता है। इसके पहले कंपनी ने Infinix InBook X1 (रिव्यू) को लॉन्च किया था जिसमें Intel 10th Gen Ice Lake CPU का इस्तेमाल किया गया था। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1080x1920 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल आइरिस ग्राफिक्स

वज़न

1.58 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.