Infinix Inbook Air Pro+ लैपटॉप 16GB रैम, 14 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च

लैपटॉप Intel Core i5 1334U चिपसेट के साथ आ सकता है।

Infinix Inbook Air Pro+ लैपटॉप 16GB रैम, 14 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: Thetechoutlook

Infinix भारत में अपना नया लैपटॉप Inbook Air Pro+ 17 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • इसमें 14 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा
  • इसमें QHD+ रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा
  • लैपटॉप Intel Core i5 1334U चिपसेट के साथ आने वाला है
विज्ञापन
Infinix भारत में अपना नया लैपटॉप Inbook Air Pro+ लॉन्च करने जा रही है। यह लैपटॉप कंपनी भारतीय मार्केट में 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इसी के साथ ब्रैंड अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश करेगी जो कि Infinix Zero Flip होगा। हालांकि ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस फोल्डेबल फोन को पहले ही पेश कर चुकी है। जहां तक लैपटॉप की बात है तो Inbook Air Pro+ को कंपनी एक प्रीमियम डिवाइस के तौर पर पेश करने जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल।

Infinix Inbook Air Pro+ में पतली बॉडी दी गई है जो एल्युमिनियम एलॉय और मेगनिशियम एलॉय से मिलकर बनी है। इसमें ब्रश्ड मेटल फिनिश है। टेकआउटलुक के अनुसार, यह प्रीमियम AG ग्लास टचपैड के साथ आता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड है और डेडीकेटेड को-पायलेट AI बटन है। हालांकि कंपनी की ओर से लैपटॉप के बारे में अभी बहुत अधिक डिटेल्स रिवील नहीं किए गए हैं। लेकिन लीक्स में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। 

Inbook Air Pro+ के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 14 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें QHD+ रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। लैपटॉप Intel Core i5 1334U चिपसेट के साथ आने वाला है। साथ ही इसमें Intel Iris Xe Graphics G7 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी होगा। डिवाइस में 16GB रैम, 512GB SSD स्टोरेज होगी। लैपटॉप Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है। 

Infinix Zero Flip की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का LTPO AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन में Dimensity 8020 चिपसेट है। इसमें 8GB फिजिकल रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है। फोन 512GB स्टोरेज से लैस होकर आता है। इसमें 4720mAh की बैटरी और 70W फास्ट चार्जिंग है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »