HP Victus 15: भारत में लॉन्च हुआ AMD Ryzen प्रोसेसर, 16GB रैम, Nvidia RTX 4060 GPU वाला गेमिंग लैपटॉप, जानें कीमत

HP लैपटॉप AMD Ryzen 8945HS प्रोसेसर से लैस आता है, जिसमें एक समर्पित NPU मिलता है। यह 16 TOPS तक के AI परफॉर्मेंस को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 17:06 IST
ख़ास बातें
  • HP Victus 15 (fb3025AX) की भारत में कीमत 1,12,990 रुपये से शुरू होती है
  • इसमें full-HD रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच डिस्प्ले है
  • इसकी 70Wh बैटरी 8 घंटे और 30 मिनट तक का बैकअप देने का दावा करती है

Photo Credit: HP

HP Victus 15 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया गया है। यह AMD Ryzen 8945HS प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ AI क्षमता और डेडिकेटिड NPU मिलता है। इसमें Nvidia RTX 4060 ग्राफिक्स शामिल है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एक फ्लिपकर-फ्री पैनल है, जो 300 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल पर पहुंच सकता है। लैपटॉप 16GB DDR5 रैम और एक्स्ट्रा SoDIMM स्लॉट के साथ आता है। HP का कहना है कि इसमें मौजूद 70Wh बैटरी लैपटॉप को लगातार उपयोग के दौरान 8 घंटे और 30 मिनट तक चला सकती है।

HP Victus 15 (fb3025AX) की भारत में कीमत 1,12,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का कहना है कि इसे HP की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है। गेमिंग लैपटॉप को केवल ब्लू कलर में पेश किया गया है।

HP Victus 15 में full-HD रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। पैनल फ्लिकर-फ्री होने का दावा करता है और 300 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें एंटी-ग्लेयर फिनिश मिलती है। इसे मटेलिक बिल्ड मिलती है। वजन 2.29 किलोग्राम है।

परफॉर्मेंस को संभालने के लिए HP लैपटॉप AMD Ryzen 8945HS प्रोसेसर से लैस आता है, जिसमें एक समर्पित NPU मिलता है। यह 16 TOPS तक के AI परफॉर्मेंस को सपोर्ट करता है। इसे Nvidia RTX 4060 8GB GDDR6 ग्राफिक्स और 16GB DDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। रैम को स्टैंडर्ड SoDIMM स्लॉट का उपयोग करके भी अपग्रेड किया जा सकता है। बेहतर कूलिंग के लिए ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें एक IR थर्मोपाइल सेंसर मिलता है, जो कुशल कूलिंग के लिए लैपटॉप के थर्मल को मॉनिटर करता है। 

HP Victus 15 (fb3025AX) में न्यूमेरिक कीपैड के साथ फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड भी है। इसमें 70Wh बैटरी मिलती है, जो लगातार उपयोग के दौरान 8 घंटे और 30 मिनट तक का बैकअप देने का दावा करती है। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 0-50% तक चार्ज होती है। इसके साथ HP CoPilot सर्विस के साथ Microsoft 365 की 1 साल की फ्री मेंबरशिप दे रही है। वहीं, 3 महीने का Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन भी बिना किसी शुल्क के मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  2. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  3. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  2. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
  4. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  5. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  6. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  7. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  8. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  10. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.