भारतीय पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में एचपी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादाः रिपोर्ट

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 18:03 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट में एचपी की हिस्सेदारी 28.8 फीसदी है
  • 24.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ डेल दूसरे स्थान पर स्थान पर रही
  • लेनोवो इस तिमाही में 17.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही
प्रिंटिंग और पर्सनल कंप्यूटर के लिए जानी जाने वाली कंपनी एचपी ने भारतीय पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। मार्केट में एचपी की हिस्सेदारी 28.8 फीसदी है। इसका खुलासा इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से हुआ।

24.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ डेल दूसरे स्थान पर स्थान पर रही। पिछली तिमाही की तुलना में इस कंपनी ने 27.6 फीसदी बढ़त दर्ज की।
Advertisement

आईडीसी के मुताबिक, एचपी ने 2016 की दूसरी तिमाही की तुलना में 18.9 फीसदी बढ़ोतरी हासिल की।

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर केतन पटेल ने कहा, "ग्राहकों को बेहतरीन प्रोडक्ट देने की प्रतिबद्धता के कारण हम अपनी हिस्सेदारी में वृद्धि हासिल करने में कामयाब रहे।"
Advertisement

लेनोवो इस क्वार्टर में 17.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने 2016 की दूसरी तिमाही की तुलना में 27.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की।
Advertisement

2016 की तीसरी तिमाही में करीब 25 लाख पर्सनल कंप्यूटर कंपनियों द्वारा मार्केट में उपलब्ध कराए गए। पिछली तिमाही की तुलना में यह 17.3 फीसद ज्यादा है। हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 22.5 प्रतिशत कम।

कंज्यूमर पीसी मार्केट में 13 लाख 70 हजार यूनिट बिके जो पिछली तिमाही की तुलना में 31 प्रतिशत ज़्यादा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IDC, HP, Dell, Lenovo, PC, Laptops, India, PC Market
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.