Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!

अगर आपका Windows 11 लैपटॉप स्लो हो गया है, तो इन आसान और टेस्टेड टिप्स से उसकी स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2026 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Startup apps और बैकग्राउंड प्रोसेस कम करने से स्पीड बढ़ती है
  • स्टोरेज क्लीनअप और Updates सिस्टम परफॉर्मेंस सुधारते हैं
  • SSD और RAM upgrade से लंबे समय तक बेहतर स्पीड मिलती है

अगर आपका Windows 11 लैपटॉप पहले जैसा फास्ट नहीं रहा, बार-बार हैंग होता है या ऐप्स खुलने में बहुत समय लेते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको तुरंत नया लैपटॉप खरीदना पड़ेगा। समय के साथ हर सिस्टम स्लो होता है - कारण हो सकते हैं बैकग्राउंड में चल रहे अनावश्यक ऐप्स, स्टार्टअप पर लोड, भरी हुई स्टोरेज, पुराने ड्राइवर्स या गलत सेटिंग्स। अच्छी बात यह है कि Windows 11 में ही कई ऐसे बिल्ट-इन टूल्स और सेटिंग्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस को काफी हद तक सुधार सकते हैं। यहां हम आपको कुछ लेटेस्ट, टेस्टेड और प्रैक्टिकल तरीके बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने स्लो सिस्टम को फिर से स्मूद बना सकते हैं।

1. Startup Apps को कम करें (सबसे जरूरी स्टेप)

लैपटॉप ऑन होते ही कई ऐप्स ऑटोमैटिक शुरू हो जाते हैं, जिससे सिस्टम स्लो हो जाता है। ऐसे में Startup Apps को सीमित करना अच्छा ऑप्शन होता है। हालांकि, यहां ध्यान रखें कि हर ऐप के काम करने के तरीके को पहले समझे (Google का यूज कर उसके बारे में पता करें) और उसके बाद ही प्रोसेस या ऐप को डिसेबल करें। सिस्टम ऐप्स को डिसेबल करने से कई बार सिस्टम फंक्शन ठीक से काम करना बंद कर देते हैं।

कैसे करें:
Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोलें
लेफ्ट मेन्यू में मौजूद “Startup apps” टैब में जाएं
जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें Disable करें

2. Unnecessary Apps हटाएं

कई बार हम ऐसे ऐप्स इंस्टॉल रखते हैं जो इस्तेमाल में नहीं आते लेकिन सिस्टम रिसोर्स खा रहे होते हैं। इस तरह के ऐप्स को हटाने से RAM और स्टोरेज दोनों फ्री होंगे।

कैसे करें:
Settings > Apps > Installed apps
जिस ऐप की जरूरत नहीं, उस पर क्लिक करके Uninstall करें

3. Storage साफ रखें (Disk Cleanup + Storage Sense)

फुल स्टोरेज भी सिस्टम स्लो होने का बड़ा कारण है। ऐसे में डिस्क से कचरा समय-समय पर हटाते रहना एक अच्छा ऑप्शन होता है। कम से कम 20-25% स्टोरेज खाली रखना बेहतर होता है।

कैसे करें:
Settings > System > Storage
“Temporary files” में जाकर अनावश्यक फाइल्स डिलीट करें

Advertisement
“Storage Sense” ऑन करें (ऑटो क्लीनअप के लिए)

4. Background Apps बंद करें

कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। इन्हें बंद करने से CPU और बैटरी दोनों बचती हैं।

कैसे करें:
Settings > Apps > Installed apps
किसी ऐप पर क्लिक करें > Advanced options

Advertisement
Background apps permissions को Never कर दें

5. Visual Effects कम करें

Windows के एनिमेशन अच्छे लगते हैं, लेकिन स्लो सिस्टम पर ये परफॉर्मेंस कम करते हैं। इन्हें कम रखना या पूरी तरह से बंद करना अच्छा होता है। हालांकि, इससे विजुअल एक्सपीरिएंस कम हो सकता है, लेकिन परफॉर्मेंस पर अच्छा असर दिखाई देता है।

कैसे करें:
Start में "Performance" सर्च करें
“Adjust the appearance and performance of Windows” खोलें

Advertisement
“Adjust for best performance” सिलेक्ट करें

6. Windows Update और Drivers अपडेट रखें

पुराने सिस्टम फाइल्स या ड्राइवर्स भी स्लोनेस का कारण बनते हैं। समय-समय पर सिस्टम और ड्राइवर्स को अपडेट करना अच्छा मता जाता है। इससे न केवल परफॉर्मेंस में सुधार होता है, बल्कि बग्स भी फिक्स होते हैं।

कैसे करें:
Settings > Windows Update > Check for updates
Device Manager में जाकर ड्राइवर्स अपडेट करें

7. Malware Scan जरूर करें

कभी-कभी वायरस या मालवेयर सिस्टम को स्लो कर देते हैं। आज के समय पर इंटरनेट या ऐप्स के जरिए सिस्टम को वायरस या मालवेयर के अटैक झेलने पड़ते रहते हैं। इससे बचने के लिए आपको थर्ड-पार्टी एंटी-वायरस या एंटी-मालवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए Windows का अपना डिफेंडर ही काफी होता है।

कैसे करें:

Advertisement
Windows Security खोलें
Virus & threat protection > Quick scan / Full scan
Windows के अपने Defender को कभी बंद न करें

8. Power Mode बदलें

डिफॉल्ट में लैपटॉप बैलेंस मोड पर चलता है, जिससे परफॉर्मेंस सीमित रहती है। यदि आप घर पर हैं या ऐसी जगह पर हैं, जहां लैपटॉप को लगातार पावर सप्लाई मिल सकती है, तो System को परफॉर्मेंस मोड पर रखना अच्छा होता है। इससे बैटरी जल्दी खत्म होती है, लेकिन यदि आपको लैपटॉप पर लगातार चार्जिंग पर रखने से कोई ऐतराज नहीं है, तो यह अच्छा फैसला होगा।

कैसे करें:
Settings > System > Power & battery
Power mode को Best performance पर सेट करें

9. RAM या SSD Upgrade (Long-term Fix)

अगर ऊपर के सारे तरीके अपनाने के बाद भी फर्क कम है, तो हार्डवेयर अपग्रेड करना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

  • HDD की जगह SSD लगाने से स्पीड में बड़ा फर्क आता है
  • RAM बढ़ाने से मल्टीटास्किंग स्मूद होती है

10. Restart और Clean Boot ट्राय करें

कई बार लंबे समय तक सिस्टम ऑन रहने से भी स्लोनेस आती है। इसके लिए खुद से हफ्ते में 2-3 बार सिस्टम को Restart करें।

अगर आप इन स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो आपका Windows 11 लैपटॉप बिना किसी खर्च के काफी हद तक तेज और स्मूद चलने लगेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.