Laptop की स्क्रीन को इससे तो नहीं करते साफ, हो जाएगा खराब, ऐसे करें स्क्रीन को साफ

लैपटॉप स्क्रीन को गलत तरीके से साफ करना डिस्प्ले की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। इस गाइड में बताया गया है कि किन चीजों का यूज करना चाहिए, किनसे बचना है और स्क्रीन को सुरक्षित तरीके से कैसे साफ करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Microfiber cloth से ही स्क्रीन साफ करना सबसे सुरक्षित
  • Distilled Water या Alcohol-Free Cleaners का इस्तेमाल करें
  • टिश्यू, ग्लास क्लीनर और सीधे स्प्रे पूरी तरह से अवॉइड करें

Photo Credit: Unsplash/ Giorgio Trovato

लैपटॉप स्क्रीन साफ करना एक सीधी-सी बात लग सकती है, लेकिन गलत तरीके से किया गया सफाई का एक छोटा-सा स्टेप भी डिस्प्ले को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। आज जब हम रोज काम, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए स्क्रीन के सामने रहते हैं, धूल, फिंगरप्रिंट, दाग और स्मज जल्दी जमा हो जाते हैं। कई लोग पानी, टिश्यू या किसी भी क्लीनर का इस्तेमाल कर देते हैं, लेकिन मॉनिटर की कोटिंग बेहद नाज़ुक होती है। यही वजह है कि सही तरीका जानना आपके लैपटॉप की लाइफ और क्लैरिटी दोनों के लिए जरूरी है। इस फीचर आर्टिकल में आसान भाषा में पूरा प्रोसेस समझाया गया है, क्या इस्तेमाल करना चाहिए, क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए और कैसे कुछ मिनटों में स्क्रीन को नए जैसा बनाया जा सकता है।

लैपटॉप को बंद करें और ठंडा होने दें

सफाई हमेशा उसी स्क्रीन पर करनी चाहिए जो बंद हो और गर्म न हो। बंद स्क्रीन पर दाग और धूल साफ दिखाई देते हैं और इससे स्टैटिक चार्ज भी कम रहता है, जिससे धूल हटाने में आसानी मिलती है। अगर बैटरी रिमूवेबल है तो उसे निकालना भी बेहतर होता है।

Advertisement

Microfiber Cloth अच्छा ऑप्शन

स्क्रीन पर कभी भी टिश्यू, किचन पेपर, नैपकिन या कपड़े का टुकड़ा इस्तेमाल न करें। ये सतह पर बेहद बारीक खरोंच के निशान छोड़ देते हैं। एक साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा ही सबसे अच्छा और सेफ ऑप्शन है। हल्के, गोल घुमाव वाले मोशन में स्क्रीन को धीरे-धीरे पोंछें। ज्यादा प्रेशर देने से डिस्प्ले को नुकसान हो सकता है।

सिर्फ Distilled Water काम आएगा

ज्यादातर घरेलू क्लीनर में अमोनिया, अल्कोहल और केमिकल्स होते हैं, जो स्क्रीन की एंटी-ग्लेयर और प्रोटेक्टिव कोटिंग को खराब कर देते हैं। अगर स्क्रीन पर सिर्फ धूल है तो सूखे माइक्रोफाइबर क्लॉथ से ही काम हो जाता है। जिद्दी दाग के लिए डिस्टिल्ड वाटर लें। कपड़े पर थोड़ी मात्रा हल्के से लगाएं। ध्यान रखें कि स्क्रीन पर कभी भी सीधे स्प्रे न करें। गीला नहीं, बस हल्का-सा नम कपड़ा ही इस्तेमाल करें।

Advertisement

स्पेशल स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन भी यूज कर सकते हैं

आजकल बाजार में एल्कोहोल-फ्री, अमोनिया-फ्री स्क्रीन क्लीनर्स मिलते हैं जो खासतौर पर LCD/LED/OLED डिस्प्ले के लिए बने होते हैं। ये सुरक्षित होते हैं लेकिन फिर भी नियम वही है, इसे कपड़े पर लगाएं, स्क्रीन पर नहीं।

Advertisement

Keyboard को दूर रखते हुए सफाई करें

कई लोग स्क्रीन साफ करते हुए नीचे की ओर बहता पानी या नमी नहीं देखते, जो कीबोर्ड में जा सकते हैं। कपड़ा हमेशा थोड़ा-सा ही नम रखें ताकि ड्रिपिंग का खतरा न रहे।

हल्के हाथ से ही सफाई करें

स्क्रीन पोंछते समय रगड़ना नहीं है। हल्के-हल्के स्ट्रोक में दाग हट जाते हैं। अगर कोई जिद्दी स्पॉट बच जाए तो थोड़ा गीला कपड़ा लेकर केवल उसी दाग के ऊपर स्ट्रोक करें।

Advertisement

ऐसी चीजें कभी इस्तेमाल न करें:

  • ग्लास क्लीनर (जैसे Colin)
  • अल्कोहल, सैनिटाइजर, अमोनिया
  • टिश्यू, पेपर टॉवल
  • सिरका या बेकिंग सोड़ा का मिक्स्चर
  • बहुत ज्यादा पानी

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.