Honor MagicBook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, पॉप-अप वेबकैम से है लैस

Honor MagicBook 15 की भारत में कीमत 42,990 रुपये है और यह मिस्टिक सिल्वर रंग में 6 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 17:40 IST
ख़ास बातें
  • पतली बेज़ल्स और पॉप-अप वेबकैम है Honor MagicBook 15 की खासियत
  • Flipkart के जरिए 6 अगस्त दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है लैपटॉप
  • पहली सेल में मिलेगी 3,000 रुपये की छूट और HDFC कार्ड पर 10 प्रतिशत ऑफ

Honor MagicBook 15 में पॉप-अप वेबकैम मिलता है

Honor MagicBook 15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारत में कंपनी का पहला लैपटॉप है। इसमें AMD Ryzen 3000 सीरीज़ का सीपीयू और वेगा ग्राफिक्स शामिल हैं। यह विंडोज पर काम करता है और इसके डिस्प्ले के ऊपर और साइड में काफी पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन वाला फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है। हॉनर मैजिकबुक 15 केवल एक ही रंग में आता है, जो अगस्त के पहले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हॉनर का कहना है कि यह अपनी पहली बिक्री में कीमत में छूट के साथ उपलब्ध होगा।
 

Honor MagicBook 15 price in India

हॉनर मैजिकबुक 15 की भारत में कीमत 42,990 रुपये है और यह मिस्टिक सिल्वर रंग में 6 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह नियमित सदस्यों के लिए 6 अगस्त को 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा जबकि फ्लिपकार्ट अर्ली एक्सेस सदस्य इसे 5 अगस्त, रात 8 बजे से खरीद पाएंगे। हॉनर पहली सेल में इस लैपटॉप पर 3000 रुपये की छूट दे रही है, जिसके बाद ग्राहक इसे 39,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
 

Honor MagicBook 15 specifications

हॉनर मैजिकबुक 15 विंडोज 10 होम पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 87 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, ब्लू लाइट इफेक्ट को कम करने के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। यह AMD Ryzen 5 3500U प्रोसेसर पर चलता है, जो Radeon Vega 8 ग्राफिक्स के साथ आता है। नोटबुक में 8 जीबी डीडीआर4 डुअल-चैनल रैम है। स्टोरेज के लिए आपको 256 जीबी का पीसीआईई एनवीएमई एसएसडी मिलता है।

यह 65 वॉट चार्जर के साथ आता है, जो चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का उपयोग करता है। हॉनर का कहना है कि इसे सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कहा जाता है कि लगातार वीडियो देखने के दौरान बैटरी 6.3 घंटे तक चलती है। हॉनर ने मैजिकबुक 15 में एक एस-आकार का फैन डिज़ाइन दिया है, जिसमें 49 प्रतिशत अधिक फैन ब्लेड हैं, जो गर्मी को रोकते हैं।

आपको सुरक्षित लॉग-इन के लिए टू-इन-वन फिंगरप्रिंट पावर बटन और पॉप-अप वेबकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, हॉनर मैजिकबुक 15 वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी 2.0, यूएसबी 3.0, एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Ryzen 5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.53 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.