HIGOLE GOLE 2 Pro मिनी पीसी लॉन्च, 16GB RAM के साथ दमदार फीचर्स

HIGOLE GOLE 2 Pro में 5.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • HIGOLE GOLE 2 Pro में 5.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • HIGOLE GOLE 2 Pro के बेस वैरिएंट की कीमत $259 (लगभग 21,587 रुपये) है।
  • HIGOLE GOLE 2 Pro में इंटेल सेलेरॉन N5095 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

HIGOLE GOLE 2 Pro में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HIGOLE

HIGOLE ने HIGOLE GOLE 2 Pro पेश किया है जो कि 5.5-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला एक कॉम्पैक्ट मिनी पीसी है। यह पॉकेट-साइज का डिवाइस दो स्टैक्ड स्मार्टफोन से थोड़ा बड़ा है। इसका डाइमेंशन 142 मिमी x 91 मिमी x 19 मिमी है। छोटे साइज के बावजूद यह एक फुल पीसी के तौर पर काम करता है। यह विंडोज 11 और उबंटू जैसे डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट कर सकता है।


HIGOLE GOLE 2 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो HIGOLE GOLE 2 Pro के बेस वैरिएंट की कीमत $259 (लगभग 21,587 रुपये) से शुरू होती है, वहीं इंटरनल बैटरी वाले मॉडल की कीमत $289 (लगभग 24,087 रुपये) से शुरू होती है। GOLE 2 Pro  अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और डिलीवरी दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है। यह GOLE Mini PC स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है और Amazon और अन्य ई-कॉमर्स स्टोर पर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।


HIGOLE GOLE 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


HIGOLE GOLE 2 Pro में 5.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। यह स्टेटस डिस्प्ले और फुल टचस्क्रीन कंट्रोल जैसे कार्यों के लिए बेस्ट है। HIGOLE GOLE 2 Pro में 15-वाट पावर के साथ इंटेल सेलेरॉन N5095 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर बेसिक कार्यों और 4K वीडियो प्लेबैक को बेहतर तरीके से प्रदान कर सकता है। हालांकि लो-कॉस्ट और लो पावर डिजाइन के चलते यह AAA गेमिंग या दमदार वीडियो एडिटिंग जैसी ऐप्स के लिए ठीक नहीं हो सकता है।

यह 16GB LPDD4 RAM और 256GB या 512GB सॉलिड-स्टेट स्टोरेज के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें एक M.2 2280 स्लॉट शामिल है जो PCIe 3.0 x2 NVMe सॉलिड-स्टेट स्टोरेज का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, फुल-फंक्शन यूएसबी टाइप-सी, पावर के लिए यूएसबी टाइप-सी, एचडीएमआई, 4 यूएसबी 3.0 टाइप-ए, गीगाबिट ईथरनेट, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर शामिल है। यह यूएसबी-सी और एचडीएमआई पोर्ट के जरिए ड्यूल डिस्प्ले का भी सपोर्ट मिलता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.