Acer के नए TravelMate P6, P4, Chromebook Plus Spin सीरीज के लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Acer Chromebook Plus में Intel Core 7 प्रोसेसर मिलता है। इनमें 16 जीबी तक रैम दी गई है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 6 जून 2024 15:00 IST
ख़ास बातें
  • TravelMate P सीरीज के मॉडल Intel Core Ultra 7 तक प्रोसेसर से लैस हैं।
  • इनमें 64 जीबी तक रैम दी गई है।
  • इन लैपटॉप में 65Wh की बैटरी मिलती है।

लैपटॉप में 65Wh की बैटरी मिलती है। जिसके लिए कंपनी का दावा है यह कि 14 घंटे का बैकअप दे सकती है।

Computex 2024 की शुरुआत 4 जून से होने जा रही है। लेकिन कंपनियों ने अपने हार्डवेयर मॉडल पहले से ही घोषित करने शुरू कर दिए हैं। Acer नए TravelMate लैपटॉप लेकर आई है जिनमें AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Intel Core Ultra 7 तक प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने Chromebook Plus Spin मॉडल उतारे हैं। इनमें Intel Core Ultra 7 तक प्रोसेसर दिया गया है और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन है। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल्स। 
 

Acer TravelMate P6 14, Travelmate P4 Series, Chromebook Plus Spin Series Price

Acer TravelMate P6 14 की कीमत 1,429 डॉलर (लगभग 1,19,200 रुपये) से शुरू होती है जबकि TravelMate P4 Spin 14 मॉडल 1,329 डॉलर (लगभग 1,10,900 रुपये) से शुरू होता है। TravelMate P4 16 और TravelMate P4 14 की कीमत क्रमशः 1,229 डॉलर (लगभग 1,02,500 रुपये) और 949 डॉलर (लगभग 79,200 रुपये) है। ये मॉडल नॉर्थ अमेरिका में जुलाई में, और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में 2024 की तीसरी तिमाही तक सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Acer Chromebook Plus Spin 514 की कीमत 549 डॉलर (लगभग 45,800 रुपये) है, जबकि Chromebook Plus Enterprise 515 और Chromebook Plus Enterprise Spin 514 की कीमत क्रमशः 649 डॉलर (लगभग 54,200 रुपये) और 749 डॉलर (लगभग 62,500 रुपये) है। कुछ मॉडल उत्तरी अमेरिका में अगस्त में सेल के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि मिडल ईस्ट जैसे मार्केट्स में इनकी सेल जुलाई तक शुरू होने की संभावना है। 
 

Acer TravelMate P6 14, Travelmate P4 Series Specifications

TravelMate P सीरीज के मॉडल Intel Core Ultra 7 तक प्रोसेसर से लैस हैं। जिसमें इंटेल का ही ग्राफिक्स मिलता है। इनमें 64 जीबी तक रैम दी गई है। लेकिन TravelMate P4 14 is में AMD Ryzen 7 Pro 8840U चिपसेट लगा है और इसमें AMD Radeon 780M ग्राफिक्स प्रोसेसर है। 
Advertisement

Acer TravelMate P6 14 और TravelMate P4 Spin 14 में क्रमशः 14 इंच WQXGA (2,880x1,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 14 इंच WUXGA (1,920x1,200 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। TravelMate P4 14 और TravelMate P4 16 में क्रमश: WUXGA (1,920x1,200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ 14 इंच और 16 इंच IPS डिस्प्ले दिया गया है। 

इन लैपटॉप में 65Wh की बैटरी मिलती है। जिसके लिए कंपनी का दावा है यह कि 14 घंटे का बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइसेज में 2 थंडरबोल्ट 4, और HDMI 2.0 पोर्ट भी मौजूद हैं। स्टोरेज के लिए इनमें 1TB तक NVMe टाइप स्टोरेज कैपिसिटी का सपोर्ट है। 
Advertisement
 

Acer Chromebook Plus Spin Series Specifications

Acer Chromebook Plus में Intel Core 7 प्रोसेसर मिलता है। इनमें 16 जीबी तक रैम दी गई है। Acer Chromebook Plus Spin 514 और Chromebook Plus Enterprise Spin 514 में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, जबकि Chromebook Plus Enterprise 515 में 512 जीबी NVMe स्टोरेज दी गई है।  

Spin 514 और Enterprise Spin 514 में 14 इंच WUXGA (1,920x1,200 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Enterprise 515 में 15.6 इंच फुलएचडी (1,920x1,080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें दो USB Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट और एक HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है। तीनों ही मॉडल्स में 53Wh बैटरी दी गई है। जो कि संगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप दे सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.