इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत

Machenike ने चीन में नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च किया है। इसमें Ryzen 7 8745H प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Machenike Mini GTR में Ryzen 7 8745H प्रोसेसर दिया गया है
  • मिनी पीसी में 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज मिलती है
  • Mini GTR में Wi-Fi 6 और USB4 कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया गया है

Machenike Mini GTR मिनी पीसी Ryzen 7 8745H और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ

Photo Credit: Machenike

Machenike ने चीन में अपना नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट मिनी पीसी में AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक Mini GTR में AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स, डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम और Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है। यह मिनी पीसी काफी छोटे डिजाइन के साथ आता है और सिर्फ 0.67 लीटर स्पेस घेरता है।

Machenike Mini GTR को चीन में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 3,999 युआन (करीब 55,500 रुपये) रखी गई है। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Machenike Mini GTR में AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 कोर और 16 थ्रेड्स मिलते हैं। यह प्रोसेसर 4.9GHz तक की बूस्ट क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 780M GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप मल्टीटास्किंग और कई PC गेम्स को सपोर्ट कर सकता है।

मिनी PC में DDR5 रैम के लिए दो SO-DIMM स्लॉट्स और PCIe 4.0 SSD के लिए दो M.2 स्लॉट्स दिए गए हैं। यानी यूजर्स जरूरत के हिसाब से स्टोरेज और रैम को बाद में अपग्रेड भी कर सकते हैं।

हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम प्रोसेसर को 65W पावर पर स्थिर तरीके से चलाने में मदद करेगा।

Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Machenike Mini GTR में छह USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, एक USB4 पोर्ट, HDMI 2.0 और DisplayPort 1.4 मिलता है। इसके अलावा इसमें 2.5G Ethernet, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.