लैपटॉप या PC पर काम नहीं कर रहा ब्लूटूथ? 10 तरीकों की इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से फिक्स करें इश्यू

अच्छी बात यह है कि यह कोई बड़ी हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं होती, ज्यादातर मामलों में इसे कुछ आसान स्टेप्स से फिक्स किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 12:05 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले Bluetooth ऑन है या नहीं, यह चेक करें
  • Bluetooth सर्विसेज को रीस्टार्ट करें
  • Device Manager में जाकर Bluetooth ड्राइवर्स अपडेट करें

Photo Credit: Microsoft

अगर आपके Windows 11 लैपटॉप या PC में Bluetooth अचानक काम करना बंद कर दे, तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है, खासकर तब, जब आप वायरलेस माउस, हेडफोन, स्पीकर या किसी स्मार्ट डिवाइस पर निर्भर हों। कई बार Bluetooth toggle ही गायब हो जाता है, पेयरिंग फेस हो जाती है या कनेक्टेड डिवाइसेज बार-बार डिस्कनेक्ट होते रहते हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोई बड़ी हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं होती, ज्यादातर मामलों में इसे कुछ आसान स्टेप्स से फिक्स किया जा सकता है। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि अगर Bluetooth आपके Windows 11 डिवाइस पर काम नहीं कर रहा है, तो इसे स्टेप-बाय-स्टेप कैसे सही किया जा सकता है।

1. सबसे पहले Bluetooth ऑन है या नहीं, यह चेक करें

  • Windows key + A दबाकर Quick Settings Panel खोलें।
  • वहां देखें कि Bluetooth आइकन ऑन है या नहीं। अगर ऑफ है, तो इसे ऑन करें।
  • आप Settings > Bluetooth & Devices में जाकर भी Bluetooth को मैन्युअली टॉगल कर सकते हैं।

2. Bluetooth ट्रबलशूटर चलाएं

Windows 11 में बिल्ट-इन ट्रबलशूटिंग टूल आता है जो Bluetooth की समस्या को खुद डिटेक्ट और फिक्स कर सकता है।

  • Settings > System > Troubleshoot > Other troubleshooters पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Bluetooth के आगे Run बटन पर क्लिक करें।
  • ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें और Windows को समस्या खोजने दें।

3. Bluetooth सर्विसेज को रीस्टार्ट करें

अगर Bluetooth सर्विस बैकग्राउंड में सही नहीं चल रही है, तो कनेक्टिविटी में समस्या आ सकती हैं।

Advertisement
  • Windows + R दबाएं और टाइप करें services.msc
  • नीचे स्क्रॉल करें और ये तीन सर्विसेज़ ढूंढें: Bluetooth Audio Gateway Service, Bluetooth Support Service और Bluetooth User Support Service
  • हर एक पर राइट क्लिक करके Restart चुनें।

4. Device Manager में जाकर Bluetooth ड्राइवर्स अपडेट करें

पुराने या करप्ट Bluetooth ड्राइवर्स भी इस समस्या के पीछे हो सकते हैं।

  • Start > Device Manager खोलें।
  • Bluetooth सेक्शन को एक्सपैंड करें।
  • अपने Bluetooth एडेप्टर (जैसे Intel, Qualcomm या Realtek) पर राइट क्लिक करें और Update driver > Search automatically चुनें।

अगर इससे भी फर्क नहीं पड़ता, तो ड्राइवर को Uninstall device करें और सिस्टम रीस्टार्ट करें। Windows रीबूट के बाद ड्राइवर ऑटोमैटिकली रीइंस्टॉल कर देगा।

Advertisement

5. Airplane Mode ऑन/ऑफ करें

कई बार Bluetooth ग्लिचेज को रीसेट करने के लिए Airplane mode टॉगल करना मदद करता है।
Settings > Network & Internet > Airplane Mode में जाकर इसे ऑन करें, फिर दोबारा ऑफ करें।

6. Windows Update इंस्टॉल करें

Microsoft समय-समय पर Bluetooth से जुड़ी बग्स को फिक्स करने के लिए अपडेट जारी करता है।

Advertisement
  • Settings > Windows Update में जाकर Check for updates पर क्लिक करें।
  • सारे pending updates इंस्टॉल करें और सिस्टम को रीस्टार्ट करें।

7. BIOS या Hardware-लेवल Bluetooth डिसेबल न हो, यह सुनिश्चित करें

कुछ लैपटॉप्स (खासकर HP, Dell, Lenovo) में BIOS सेटिंग्स से Bluetooth डिसेबल हो सकता है।

Advertisement
  • सिस्टम को रीस्टार्ट करें और BIOS में जाएं (आमतौर पर F2 या Del key से)।
  • Wireless या Connectivity टैब में जाकर सुनिश्चित करें कि Bluetooth इनेबल्ड है।

8. Bluetooth Adaptor को रीसेट करें

कई बार एडेप्टर को रीसेट करना भी काम आ जाता है। ऐसे में Device Manager में Bluetooth डिवाइस पर राइट क्लिक करें और Disable device चुनें, फिर दोबारा Enable करें।

9. System Restore या Reset

अगर कुछ भी काम नहीं कर रहा, तो आप System Restore या Reset this PC ऑप्शन का सहारा ले सकते हैं। इससे सिस्टम को उस स्थिति में वापस ले जाया जा सकता है जब Bluetooth सही काम कर रहा था।

10. सब कुछ फेल? External Dongle ट्राय करें

अगर ऊपर बताए सभी स्टेप्स काम नहीं करते, तो हो सकता है Bluetooth एडेप्टर ही खराब हो। ऐसे में USB Bluetooth Dongle लगाकर देखें कि क्या समस्या हल होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.