Best Laptops Under Rs 30,000: बजट में बेस्ट लैपटॉप्स, 8GB रैम के साथ Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड!

यहां हम ऐसे 5 लैपटॉप्स की लिस्ट लाए हैं जो 30,000 रुपये से कम में आते हैं और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और बेसिक फीचर्स देते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2025 22:44 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo IdeaPad Slim 1 और ASUS Vivobook Go 14 में मिलता है AMD प्रोसेसर
  • Acer Aspire 3 और Lenovo IdeaPad 1 Intel Celeron प्रोसेसर से हैं लैस
  • सभी लैपटॉप में Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड और कम से कम 8GB रैम ऑप्शन है

Best Laptops Under Rs 30,000: Acer Aspire 3 एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप है जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 512GB SSD मिलती है

Photo Credit: Amazon

अगर आप 30,000 रुपये के बजट में एक भरोसेमंद लैपटॉप की तलाश में हैं, तो इस समय मार्केट में कुछ ऑप्शन्स ऐसे हैं जो कीमत के मुताबिक सही वैल्यू ऑफर करते हैं। ये लैपटॉप स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स या फिर बेसिक टास्क जैसे MS Office, वेब ब्राउजिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इनमें से ज्यादातर में SSD स्टोरेज और कम से कम 4GB रैम मिलती है, जो इस रेंज में परफॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखने के लिए जरूरी है।

यहां हम ऐसे 5 लैपटॉप्स की लिस्ट लाए हैं जो 30,000 रुपये से कम में आते हैं और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और बेसिक फीचर्स देते हैं। सभी स्पेसिफिकेशन्स रीसेंट ऑनलाइन लिस्टिंग्स से वेरिफाइड हैं। हालांकि, ध्यान दें कि इनकी कीमत समय के साथ बढ़ती या घटती रहती है।
Advertisement
 

Lenovo IdeaPad Slim 1 (AMD Ryzen 3 7320U)

Lenovo का यह मॉडल उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो डेली बेसिक टास्क के साथ थोड़ा मल्टीटास्किंग भी करते हैं। इसमें AMD Ryzen 3 (7320U) प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज मिलती है। इसमें इंटिग्रेटेड AMD Radeon 610M GPU है। डिस्प्ले 14 इंच की फुल एचडी (1920 x 1080) स्क्रीन है, जो एंटी-ग्लेयर, नॉन-टच पैनल है। इसमें 45% NTSC, 250 nits पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। 
 

ASUS Vivobook Go 14 (AMD Ryzen 3 7320U)

ASUS Vivobook Go 14 इस लिस्ट का सबसे हाईएंड ऑप्शन है जो 30,000 रुपये की रेंज के बहुत करीब आता है। इसमें 1AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD दी गई है। 14 इंच की FHD स्क्रीन और प्री-इंस्टॉल्ड Windows 11 Home इस लैपटॉप को डे टू डे यूज के लिए प्रैक्टिकल बनाते हैं। इसमें भी इंटिग्रेटेड Radeon ग्राफिक्स हैं और Bluetooth 5.3 सपोर्ट शामिल है।
 

HP 15 (15-fc0026AU) (AMD Ryzen 3 7320U)

HP 15 (fc0026AU) उन लोगों के लिए है जो एक सिंपल, भरोसेमंद ब्रांड का एंट्री लेवल लैपटॉप चाहते हैं। इसमें भी ऊपर बताए अन्य लैपटॉप के समान AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 512 GB PCIe NVME M.2 SSD दी गई है। बैटरी कैपेसिटी 41 Wh है। डिस्प्ले 15.6 इंच की FHD क्वालिटी में है, जो बेसिक कामों के लिए काफी है। पैनल में 250 nits पीक ब्राइटनेस और 45% NTSC सपोर्ट मिलता है।
Advertisement
 

Acer Aspire 3 (Intel Celeron N4500)

Acer Aspire 3 एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप है जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 512GB SSD के साथ Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Intel UHD Graphics मिलते हैं। यह मॉडल 15.6 इंच HD डिस्प्ले के साथ आता है और वर्क फ्रॉम होम या स्टडी के लिए परफेक्ट है।
 

Lenovo IdeaPad 1 (Intel Celeron N4020)

Lenovo का IdeaPad 1 उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो एक कॉम्पैक्ट और सस्ता लैपटॉप चाहते हैं। इसमें Intel Celeron N4020 प्रोसेसर, 8GB DDR4 RAM और 512GB PCIe NVMe SSD दी गई है। डिस्प्ले 15.6-इंच का HD पैनल है जो इसे पोर्टेबल बनाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.