असूस के इस लैपटॉप को टैबलेट की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

असूस के इस लैपटॉप को टैबलेट की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
विज्ञापन
असूस ने भारत में ज़ेनबुक 2 (यूएक्स390यूए) लॉन्च करने के बाद नया लैपटॉप ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए पेश किया है। इसकी कीमत 46,990 रुपये है और यह कंपनी के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर के अलावा देशभर के कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा।

ताइवान की कंपनी ने जानकारी दी है कि ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए इस सीरीज का पहला कनर्वेटल प्रोडक्ट है। असूस ने बताया कि नए ज़ेनबुक फ्लिप को टचस्क्रीन लैपटॉप और टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। दावा किया गया है कि ज़ेनबुक फ्लिप की बैटरी लगभग 12 घंटे चलेगी। इसकी मोटाई 13.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 1.3 किलोग्राम है।

लैपटॉप में 13.3 इंच का एलईडी बैकलिट क्यूएचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 3200x1800 पिक्सल है। ज़ेनबुक फ्लिप में सिक्स्थ जेनरेशन इंटल कोर एम 'स्काईलेक' प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए इंटल एचडी ग्राफिक्स 515 का इस्तेमाल किया गया है।

डिवाइस विंडोज 10 होम और विंडोज 10 प्रो के विकल्प के साथ आता है। ज़ेनबुक फ्लिप 8 जीबी के एलपीडीडीआर3 रैम का इस्तेमाल किया गया है। एसएसडी की क्षमता 512 जीबी तक की है। डिवाइस में दो यूएसबी 3.0 टाइप-ए पोर्ट और एक रिवर्सेबल यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। असूस ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए में यूनीबॉडी चेसिस दी गई है। नया ज़ेनबुक फ्लिप गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसका डाइमेंशन 323x220x13.9 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »