Asus Zenbook A14, Vivobook 16 लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, कीमत Rs 65,990 से शुरू

Asus ZenBook A14 के Snapdragon X प्रोसेसर वेरिएंट को 99,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके Snapdragon X Elite प्रोसेसर वाले मॉडल की भारत में कीमत 1,29,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 21:40 IST
ख़ास बातें
  • ZenBook A14 के Snapdragon X प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 99,990 रुपये है
  • इसका Snapdragon X Elite प्रोसेसर वेरिएंट 1,29,990 रुपये में हुआ लॉन्च
  • Asus Vivobook 16 की भारत में कीमत 65,990 रुपये है

Asus Vivobook 16 (ऊपर तस्वीर में) की कीमत 65,990 रुपये है

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप ZenBook A14 और Vivobook 16 लॉन्च किए हैं। ये लैपटॉप Snapdragon X चिपसेट, Windows 11 Home और AI फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें बेहतर बैटरी लाइफ, OLED और IPS डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और एडवांस्ड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं। ZenBook A14 को दो प्रोसेसर ऑप्शन में पेश किया गया है, एक में Snapdragon X और दूसरे में Snapdragon X Elite चिपसेट दिया गया है। वहीं, Vivobook 16 Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Asus ZenBook A14, Vivobook 16 price in India, availability

Asus ZenBook A14 के Snapdragon X प्रोसेसर वेरिएंट को 99,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके Snapdragon X Elite प्रोसेसर वाले मॉडल की भारत में कीमत 1,29,990 रुपये है। दूसरी ओर Asus Vivobook 16 की भारत में कीमत 65,990 रुपये है। ये सभी मॉडल्स Asus ऑनलाइन स्टोर, Amazon इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Asus ZenBook A14 specifications

ZenBook A14 में 14-इंच का full-HD Lumina NanoEdge OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,200x1,920 पिक्सल है। इसमें 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 nits पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। लैपटॉप में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज के साथ दो प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक Snapdragon X Elite और दूसरा Snapdragon X है।
 

अधिक किफायती Snapdragon X वेरिएंट में 65W फास्ट चार्जिंग मिलती है। Snapdragon X Elite वेरिएंट 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों मॉडल्स में 70Wh की बैटरी दी गई है, जो 32 घंटे तक चलने का दावा करती है। यह 980 ग्राम वजन के साथ आता है, जिससे यह हल्का और पोर्टेबल लैपटॉप बन जाता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 802.11ax और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है। इसमें फुल-HD Asus AI IR कैमरा दिया गया है, जो एंबियंट लाइट और कलर सेंसर से लैस है। इसके अलावा, लैपटॉप में दो USB 4 Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos स्पीकर्स और इनबिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है।
 

Asus Vivobook 16 specifiations

Asus Vivobook 16 में 16-इंच का full-HD+ (1,200x1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 एस्पेक्ट रेशियो, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 nits पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर, Qualcomm Adreno iGPU और 45 TOPS Hexagon NPU से लैस है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Vivobook 16 में full-HD IR कैमरा मिलता है, जो Windows Hello ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 50Wh बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 27 घंटे तक चलने का दावा करती है। वजन की बात करें तो यह 1.88 किलोग्राम का है।

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में ErgoSense कीबोर्ड, ErgoSense टचपैड और Copilot AI की भी दी गई है। ऑडियो के लिए Dirac साउंड और SonicMaster टेक्नोलॉजी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Snapdragon X

रैम

32 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Qualcomm Adreno GPU

वज़न

0.98 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.